बादशाह ने जैसे ही गाया अभी तो पार्टी शुरू हुई है तभी पहुंच गई पुलिस, एक बोला- अब कर ले हैंडल

मुंबई। बॉलीवुड के रैपर बादशाह (Badshah) और सिंगर सुखवीर सिंह हाल ही में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो में पहुंचे। इस दौरान बादशाह ने अपने गाने 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' के दौरान का एक मजेदार किस्सा सुनाया। बादशाह ने बताया कि ये वाकया तब का है, जब वो रोहिणी (दिल्ली) में एक स्टेज शो कर रहे थे। बादशाह के मुताबिक, जब वो फिल्म खूबसूरत का गाना 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गा रहे थे और जैसे ही इसमें 'आंटी पुलिस बुला लेगी तो यार तेरा कर लेगा हैंडल' आया तो वहां हकीकत में पुलिस पहुंच गई थी। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 9, 2021 9:47 AM IST

19
बादशाह ने जैसे ही गाया अभी तो पार्टी शुरू हुई है तभी पहुंच गई पुलिस, एक बोला- अब कर ले हैंडल

बादशाह के मुताबिक, जब वहां अचानक पुलिस पहुंच गई तो भीड़ में मौजूद एक शख्स ने हमें ताना मारते हुए कहा था, ले अब कर ले हैंडल। बादशाह की बात सुनकर कपिल, सुखवीर, अर्चना पूरन सिंह समेत वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। 
 

29

बादशाह के नाम को लेकर कपिल शर्मा ने एक जोक मारा। उन्होंने पूछा, नाम तो आपका बादशाह है। जब ये लॉकडाउन चल रहा था, बादशाह तब भी बादशाह था या फिर रामू काका। बता दें कि यहां कपिल का मतलब घरेलू नौकर से था। 

39

बता दें कि सिंगर-रैपर बादशाह का जन्म 19 नवंबर 1985 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता हरियाणवी, जबकि मां पंजाब की हैं। वैसे, बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया। बादशाह पहले सिविल इंजीनियर बनना चाहते थे। 

49

वैसे, एक बार बादशाह ने कहा था कि अगर वे रैपर नहीं होते तो एक आईएएस ऑफिसर होते। बादशाह शादीशुदा हैं और उन्होंने यूके (यूनाइटेड किंगडम) की लड़की जैस्मीन से शादी की है। बॉलीवुड में आने से पहले बादशाह यो यो हनी सिंह के ग्रुप माफिया मुंदीर में गाते थे।

59

बादशाह एक बेटी के पिता हैं। उनकी बेटी का नाम जेसेमी ग्रेस मसीह है और उसका जन्म 11 जनवरी, 2017 को हुआ था। बादशाह ने एक बार कहा था कि जब तक उनकी बेटी नहीं हुई तब तक उन्हें बच्चे पसंद नहीं थे। लेकिन अब वो पूरी तरह बदल चुके हैं और उन्हें बच्चे बहुत प्यारे लगते हैं। 

69

बादशाह भले ही अब तक कई गाने गा चुके हैं, लेकिन सही मायनों में उन्हें पहचान 'डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो' से मिली थी। एक इंटरव्यू में बादशाह ने कहा था कि असल में वो वैसे नहीं हैं जैसे स्टेज पर दिखते हैं। बादशाह बेहद शांत स्वभाव के हैं।

79

वर्क फ्रंट की बात करें तो बादशाह फेमस म्यूजिक कंपोजर इलैया राजा के बेटे युवान शंकर राजा के साथ नया सॉन्ग 'टॉप टक्कर' कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यह गाना हाल ही में गूगल द्वारा नेशनल क्रश घोषित की गईं रश्मिका मंदाना पर फिल्माया जाएगा, जो साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं। 

89

बादशाह अब तक कई गाने गा चुके हैं। इनमें अभी तो पार्टी शुरू हुई है, गेंदा फूल, डीजे वाले बाबू, गर्मी, सांस तो ले ले, सब सही है ब्रो, प्रॉपर पटोला, तरीफां जैसे कई गाने गाए हैं। 
 

99

पत्नी जैस्मिन के साथ रैपर बादशाह उर्फ आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos