Bajirao Mastani @ 7: दीपिका-प्रियंका नहीं ये 2 हीरोइन करने वाली थी फिल्म, सलमान खान बनते बाजीराव

Published : Dec 18, 2022, 01:56 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की  फिल्म बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) की रिलीज को 7 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी लीड रोल प्ले किया था। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali) की ये फिल्म 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसने 356 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म रिलीज के 7 साल पूरे होने पर इससे जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता हो। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद न तो रणवीर थे और ना ही दीपिका-प्रियंका, जानें किसे सबसे पहले ऑफर हुई थी भंसाली की बाजीराव मस्तानी...  

PREV
18
Bajirao Mastani @ 7: दीपिका-प्रियंका नहीं ये 2 हीरोइन करने वाली थी फिल्म, सलमान खान बनते बाजीराव

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव का रोल प्ले किया था तो दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने मस्तानी और काशीबाई का किरदार निभाया था।

28

आपको जानकर हैरानी होगी कि भंसाली ने अपनी पहली फिल्म खामोशी: द म्यूजिकल बनाने से पहले ही बाजीराव मस्तानी बनाने का प्लान कर लिया था। वो फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय को लेना चाहते थे। 

38

बता दें कि ऐश्वर्या राय के साथ भंसाली की बात नहीं तो उन्होंने कैटरीना कैफ को बतौर मस्तानी के रोल में लेना चाहा, लेकिन वह भी तैयार नहीं हुई। कहा जाता है कि 2003 में उन्होंने करीना कपूर और सलमान खान को लेकर फिल्म बनाने का मन बनाया। 

48

कहा जाता है कि सलमान खान ने ही फिल्म में काशीबाई के लिए भूमिका चावला का नाम सजेस्ट किया था, लेकिन ऑडिशन के दौरान भूमिका की साड़ी में आग लग गई और वह बिना ऑडिशन दिए ही चली गई। 

58

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान भी बाद में फिल्म करने के लिए तैयार नहीं हुए तो भंसाली ने अजय देवगन को पेशवा बाजीराव का रोल ऑफर किया, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया। 

68

आपको बता दें कि सालों तक भंसाली अपनी फिल्म के लिए स्टारकास्ट तलाशते रहे और आखिकार फिल्म रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की झोली में आई। 12 साल की मशक्कत के बाद भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा हो पाया। 

78

बाजीराव मस्तानी का आइना महल मुंबई की फिल्म सिटी में बनाया गया था। करीब 20 हजार तराशे गए कांच के टुकड़ों से इस सेट को तैयार किया था। 12,500 स्क्वेयर फीट के इस सेट का बनाने के लिए जयपुर के कारीगरों को बुलाया गया था। 

88

इस फिल्म जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा यह भी है कि बाजीराव मस्तानी के साथ शाहरुख खान की फिल्म दिलावाले भी रिलीज हुई थी। वहीं, जब 2007 में भंसाली की सांवरिया रिलीज हुई थी तब भी शाहरुख की ओम शांति ओम रिलीज हुई थी। 

 

ये भी पढ़ें
28 साल पहले लिखी गई थी 1800 Cr की AVATAR की कहानी, पहला पार्ट बनाने में इसलिए लगा इतना वक्त

10 साल में जॉन अब्राहम ने की 18 फिल्में, जानें BOX OFFICE पर कितनी पिटीं और कितनी रहीं HIT

FLOP अक्षय-सलमान से भी कम है 1900 Cr की Avatar 2 की स्टारकास्ट की फीस, इन्हें मिली सबसे ज्यादा रकम

RRR-KGF 2 ने 2022 में BOX OFFICE पर खूब किया गदर, साउथ की इन 8 फिल्मों ने की तगड़ी कमाई

 

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories