Published : Nov 05, 2021, 09:24 PM ISTUpdated : Nov 06, 2021, 10:48 AM IST
पूरे देश में त्योहारों के मौसम में खुशियां बिखरी हुई हैं। दिवाली के बाद 6 नवंबर को भाई दूज (bhai dooj) का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। भाई दूज का क्रेज बॉलीवुड में भी देखने को मिलता है। सेलेब्स भी अपने भाइयों के साथ इस पवित्र त्योहार को मनाते हैं और भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। आइए देखते हैं बॉलीवुड (Bollywood) के यंग भाई और बहन की जोड़ी जिनकी आए दिन साथ की मस्ती होती है वायरल।
एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और उनकी बहन कृतिका तिवारी की जोड़ी काफी अच्छी है। कार्तिक अपनी बहन के साथ अक्सर मजाक-मस्ती करते स्पॉट होते हैं। पेशे से डॉक्टर कृतिका और आर्यन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
211
सारा और इब्राहिम (Sara and Ibrahim) की जोड़ी लोकप्रिय भाई- बहनों की जोड़ी में से एक है। दोनों की मस्ती की तस्वीरें आए दिन सामने आती रहती है। दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते, वर्कआउट करते दिखाई देते हैं।
311
सुहाना खान (Suhana Khan) के दो भाई हैं आर्यन खान और अबराम। एक भाई छोटा है तो एक बड़ा। दोनों की उम्र में काफी फासला है। इसलिए सुहाना दोनों के साथ अलग-अलग बॉन्ड और ट्यूनिंग साझा करती हैं। आर्यन इन दिनों ड्रग्स केस में फंसे हैं। सुहाना अपने भाई की सलामती की प्रार्थना करती रहती हैं।
411
सुनील शेट्टी (Sunil shetty) की बेटी अथिया शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी दोनों बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। दोनों भाई-बहन की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद हैं। दोनों आए दिन एक दूसरे के साथ चिल करते नजर आते हैं। अहान जल्द ही 'तड़प' फिल्म में दिखाई देंगे। जबकि आथिया 'हीरो' समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
511
करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर और कुणाल सोहा की बेटी इनाया की जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद है। दोनों भाई-बहन अभी छोटे हैं, लेकिन मीडिया में इनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। इनाया और तैमूर हमउम्र होने की वजह से एक साथ खूब खेलते हैं।
611
हर भाई अपनी बहन का फेवरेट होता है और टाइगर श्रॉफ (tiger shroff) के लिए भी ऐसा ही है। उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ उन्हें अपना पसंदीदा कहती हैं। जब भी संभव हो क्वालिटी टाइम बिताती हैं और उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक हैं।
711
रणवीर सिंह और रितिका भवनानी(Ranveer Singh and Ritika Bhavnani) एक दूसरे के बेहद करीब हैं। रितिका अपने भाई रणवीर को खूब प्यार करती हैं। वहीं रणवीर अपनी बहन को छोटी मां कहते हैं, क्योंकि वो उनका बेहद ख्याल रखती हैं।
811
श्रद्धा कपूर और सिद्धांत (Shraddha Kapoor and Siddhanth Kapoor) की मस्ती आए दिन वायरल होती रही है। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं। श्रद्धा अपने भाई की बहुत ही केयर करती हैं।
911
अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित भाई- बहन की जोड़ी में से एक हैं। दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। अक्सर कई मौकों पर दोनों साथ नजर आते हैं।
1011
विक्की कौशल की अपनी बहन नहीं है, लेकिन कजिन बहन डॉली के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। हाल ही में विक्की अपनी बहन डॉली की शादी में डोली उठाते नजर आए। वो आए दिन अपनी बहन से मिलने जाते हैं। विक्की अपने कजिन बहनों के बेहद करीब हैं।
1111
शाहिद कपूर और सना (Shahid Kapoor and Sanah Kapoor ) की जोड़ी भी बॉलीवुड की बेस्ट भाई बहन की जोड़ी में से एक है। सना पंकज कपूर औऱ सुप्रिया पाठक की बेटी है और शाहिद कपूर उसके सौतेले भाई हैं। बावजूद इसके दोनों भाई-बहन में बेहद प्यार है। बता दें कि सना कपूर ने शाहिद कपूर की ही फिल्म 'शानदार' में अभिनय कर चुकी हैं।