38 की उम्र में तलाकशुदा शख्स के रूप में बिपाशा को मिला था सच्चा प्यार, चार को कर चुकी हैं डेट

Published : Jan 07, 2021, 09:44 AM IST

मुंबई. बिपाशा बसु आज यानी की 7 जनवरी, 2021 को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1979 में दिल्ली में हुआ था। बिपाशा फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। उन्हें 'राज', 'जिस्म' और 'धूम 2' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनके शादी से पहले चार अफेयर रहे हैं। 38 की उम्र में उन्हें सच्चे प्यार के रूप में करण सिंह ग्रोवर मिले। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर उनके अफेयर्स के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं...

PREV
16
38 की उम्र में तलाकशुदा शख्स के रूप में बिपाशा को मिला था सच्चा प्यार, चार को कर चुकी हैं डेट

बिपाशा बसु का सबसे पहले नाम सुपरमॉडल रह चुके मिलिंद सोमन के साथ जुड़ा। उनके पहले प्यार के रूप में मिलिंद सोमन को जाना जाता है। कहा जाता है कि बिपासा और मिलिंद की मुलाकात मॉडलिंग के दौरान हुई थी। कह जाता है कि बिपाशा अपने बिजी शेड्यूल की वजह से मिलिंद को समय नहीं दे पा रही थीं, जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां पैदा हुई और ब्रेकअप हो गया। 

26

मिलिंद के बाद बिपाशा का नाम डिनो मोरया के साथ जुड़ा। दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों ने साथ में फिल्म 'राज' में काम किया था। इसमें उन्होंने उनके साथ काफी बोल्ड सीन दिए थे। कहा जाता है कि इस मूवी की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 

36

तीसरे नंबर पर बिपाशा का अफेयर जॉन अब्राहम के साथ रहा। इनके साथ वो करीब 9 सालों तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। फिल्म 'साया' की शूटिंग के दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। हालांकि, इन दोनों के ब्रेकअप की वजह आजतक सामने नहीं आई है।

46

फिल्म 'बाहुबली' के एक्टर राणा दग्गुबाती के साथ भी बिपाशा बसु के अफेयर की चर्चा रही। इन दोनों ने फिल्म 'दम मारो दम' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था। 

56

इसके बाद उनका नाम एक्टर हरमन बावेजा के साथ भी जुड़ा। दोनों की मुलाकात फिल्म 'ढिश्क्याऊं' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया था। खुद बिपाशा ने हरमन के साथ रिलेशनशिप की बात ट्वीट करके बताई थी। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था।

66

अंत में बिपाशा को अपना प्यार करण सिंह ग्रोवर के रूप में मिला। करण पहले से ही शादीशुदा थे। वो तलाकशुदा थे। बिपाशा और करण ने 2016 में शादी की थी। दोनों शादी के बाद साथ में फिल्म 'अलोन' में नजर आए थे। वहीं, 'डेंजरस' में दोनों ने साथ में काम किया है।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories