खय्याम हुए सुपुर्द-ए-खाक, सोनू निगम से गुलजार तक, जनाजे में शामिल हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स

Published : Aug 21, 2019, 05:28 PM IST

मुंबई। गुजरे जमाने के मशहूर संगीतकार जहूर 'खय्याम' हाशमी (92) को मंगलवार शाम अंधेरी (वेस्ट) स्थित कब्रस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। फेफड़ों में इन्फेक्शन के कारण लंबे समय से बीमार चल रहे खय्याम का सोमवार रात मुंबई के सुजॉय अस्पतला में निधन हो गया था। संगीत में योगदान के लिए 2011 में खय्याम को देश के तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया था।

PREV
17
खय्याम हुए सुपुर्द-ए-खाक, सोनू निगम से गुलजार तक, जनाजे में शामिल हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स
बॉलीवुड से पहुंचे ये सेलेब्स... खय्याम के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से सोनू निगम, तलत अजीज, संजय खान, जावेद अख्तर, रमेश तौरानी, रजा मुराद, गुलजार, अशोक पंडित, अलका याग्निक और नील नितिन मुकेश जैसे सेलेब्स पहुंचे।
27
मंगलवार शाम करीब 4 बजे दक्षिणा पार्क सोसाइटी, जुहू सर्किल स्थित घर से खय्याम का जनाजा निकाला गया। वे 28 जुलाई से लंग इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती थे। वे अपने पीछे 88 वर्षीय पत्नी जगजीत कौर को छोड़ गए हैं। खय्याम को उमराव जान, कभी कभी, रजिया सुल्तान, दिल-ए-नादां, दर्द और थोड़ी सी बेवफाई जैसी फिल्मों में दिए गए संगीत के लिए जाना जाता है।
37
खय्याम के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे तलत अजीज और संजय खान। दूसरी ओर मशहूर संगीतकार जोड़ी के कल्याण जी।
47
खय्याम के अंतिम संस्कार में पहुंचे नितिन मुकेश और रमेश तौरानी।
57
पूरे राजकीय सम्मान के साथ खय्याम को किया गया सपुर्द-ए-खाक।
67
खय्याम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
77
खय्याम के अंतिम संस्कार में जावेद अख्तर व अन्य।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories