Published : Mar 16, 2021, 04:10 PM ISTUpdated : Mar 16, 2021, 04:46 PM IST
मुंबई। टीम इंडिया के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 15 मार्च को टीवी एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। बुमराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की फोटो शेयर की, जिसमें वो लाइट पिंक कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी बांधे नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी संजना भी इसी कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वैसे, बुमराह और संजना की तरह ही विराट और अनुष्का भी अपनी शादी में लाइट पिंक कलर के आउटफिट में नजर आए थे। विराट ने जहां लाइट पिंक शेरवानी पहनी थी, वहीं अनुष्का मैचिंग कलर की लहंगा साड़ी में नजर आई थीं। दोनों ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में शादी की थी। बुमराह-संजना की शादी के मौके पर हम दिखा रहे हैं बॉलीवुड के 10 कपल्स की वेडिंग फोटो।
अपनी शादी में विराट और अनुष्का की तरह पोज देते दिखे बुमराह और उनकी पत्नी संजना। यहां तक कि कपल के आउटफिट भी मैच कर रहे थे।
210
रवीना टंडन ने बिजनेसमैन अनिल थडानी से 22 फरवरी, 2014 को शादी की थी। शादी में रवीना जहां रेड लहंगे में नजर आईं तो वहीं उनके पति क्रीम कलर की शेरवानी पहने थे। रवीना अब दो बच्चों राशा और रणवीरवर्धन की मां हैं।
310
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी, 2001 को शादी की थी। शादी में जहां ट्विंकल रेड कलर के लहंगे में थीं तो वहीं अक्षय व्हाइट शेरवानी पहने थे। अक्षय ने ऊपर से लाल गमछा डाल रखा था। कपल के दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा हैं।
410
सोनम कपूर ने 8 मई, 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। शादी में सोनम जहां रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं पति आनंद आहूजा क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आए।
510
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवंबर, 2009 को शादी की थी। शादी में कपल रेड कलर के मैचिंग आउटफिट में दिखा था। शिल्पा के दो बच्चे बेटा वियान और बेटी समीशा हैं।
610
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से 1 और 2 दिसंबर, 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में प्रियंका ने लाल रंग का लहंगा पहना था, वहीं निक क्रीम कलर की शेरवानी और पगड़ी में दिखे थे।
710
दीपिका पादुकोण ने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से 14 नवंबर, 2018 को शादी की थी। शादी में दीपिका ने डार्क रेड कलर का लहंगा पहना था, जबकि रणवीर भी मैचिंग शेरवानी में नजर आए थे।
810
दीया मिर्जा ने 15 फरवरी, 2021 को बिजनेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी की। शादी के दौरान दीया जहां लाल रंग की साड़ी में नजर आईं तो वहीं उनके पति व्हाइट शेरवानी में दिखे थे।
910
वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से 24 जनवरी, 2021 को शादी की। शादी में वरुण और नताशा मैचिंग आउटफिट में नजर आए। नताशा ने जहां क्रीम कलर का लहंगा पहना, वहीं वरुण मैचिंग शेरवानी में दिखे।
1010
नेहा कक्कड़ ने सिंगर रोहनप्रीत से 24 अक्टूबर, 2020 को शादी की। इस दौरान नेहा जहां गाजरी कलर के लहंगे में नजर आईं वहीं रोहनप्रीत भी मैचिंग शेरवानी और पगड़ी में दिखे।