बेटे को गोद में लिए तैमूर की पार्टी में पहुंचे करन जौहर, रितेश जेनेलिया भी बच्चों के साथ आए नजर

Published : Dec 19, 2019, 08:49 PM IST

मुंबई। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर 20 दिसंबर को तीन साल के हो जाएंगे। बेटे के बर्थडे पर सैफीना ने एक दिन पहले ही बांद्रा स्थित एक होटल में ग्रैंड पार्टी रखी। इसमें कपूर और खान फैमिली के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे। पार्टी में करन जौहर बेटे यश को गोद में लेकर पहुंचे। वहीं रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी बच्चों के साथ पहुंचे। इस दौरान कैमरे को देख जेनेलिया के बच्चों ने हाथ जोड़कर नमस्कार किया। इनके अलावा पार्टी में अमृता अरोड़ा, कुणाल खेमू, आदर और अरमान जैन, करीना की बुआ रीमा कपूर, करिश्मा कपूर और उनके बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान भी नजर आए। 

PREV
18
बेटे को गोद में लिए तैमूर की पार्टी में पहुंचे करन जौहर, रितेश जेनेलिया भी बच्चों के साथ आए नजर
तैमूर की बर्थडे पार्टी में बेटे यश को गोद में लेकर पहुंचे करन जौहर। दूसरी ओर बच्चों के साथ रितेश और जेनेलिया।
28
तैमूर की बर्थडे पार्टी के दौरान बेटे कियान, बेटी समायरा और मां बबीता के साथ करिश्मा कपूर।
38
तैमूर की बर्थडे पार्टी में बेटी इनाया नाओमी के साथ सोहा अली खान और कुणाल खेमू।
48
तैमूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं अमृता अरोड़ा।
58
तैमूर की बर्थडे पार्टी में मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ अरमान जैन। दूसरी ओर बेटे आदर के साथ करीना की बुआ रीमा जैन।
68
पार्टी में बेटे यश के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए करन जौहर।
78
बेटे शिवान के साथ पहुंचीं गौरी द्विवेदी।
88
पत्नी जेनेलिया और बच्चों के साथ रितेश देशमुख।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories