प्रियंका-निक से दीपिका-रणवीर तक, शादी के बाद ये 5 कपल मना रहे पहला करवा चौथ

मुंबई। 17 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला यह व्रत हर आम और खास महिला रखती है। करवा चौथ सेलिब्रेट करने वालों में एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं। वहीं, कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जो इस बार पहला करवा चौथ (17 अक्टूबर) मना रही हैं। हम बता रहे हैं बॉलीवुड के उन 5 कपल के बारे में, जो इस बार अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 17, 2019 11:37 AM IST

15
प्रियंका-निक से दीपिका-रणवीर तक, शादी के बाद ये 5 कपल मना रहे पहला करवा चौथ
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास प्रियंका चोपड़ा का शादी के बाद यह पहला करवा चौथ है। प्रियंका की शादी 1 और 2 दिसंबर, 2018 को हुई थी। प्रियंका की मां मधु के मुताबिक, प्रियंका ने तो व्रत रखा है लेकिन निक के चाहने के बावजूद उनको व्रत नहीं रखने दिया है। दरअसल, प्रियंका को व्रत रखने की आदत रही है, जबकि निक ने कभी ऐसा फास्ट नहीं रखा है। बता दें कि कपल ने करवा चौथ की खास तैयारी की है, पर उनकी इस तैयारी को मां मधु ने सबसे छुपाकर रखा है।
25
दीपिका और रणवीर का भी शादी के बाद यह पहला करवा चौथ है। दोनों की शादी 14-15 नवंबर को इटली में हुई थी। कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से हुई इस शादी में परिवारवालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि भारत आने के बाद कपल ने बेंगलुरू और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। बता दें कि दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी।
35
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने इसी साल जुलाई में एक्टर नवाब शाह से शादी की। शादी के बाद यह पूजा बत्रा का पहला करवा चौथ होगा। बता दें कि कपल ने 4 जुलाई को दिल्ली में शादी की थी। नवाब शाह से पूजा की यह दूसरी शादी है। पूजा जब इंडस्ट्री में सेटल हो ही रही थीं तभी उन्होंने एनआरआई डॉक्टर डॉ. सोनू एस अहलूवालिया के प्यार में पड़कर एक्टिंग वर्ल्ड से दूरी बना ली थी। दोनों ने 2002 में शादी कर ली और पूजा लॉस एंजिलिस (कैलिफोर्निया) जाकर शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि कपल के बीच 9 सालों बाद दूरियां आनी शुरू हो गईं और 2011 में इनका तलाक हो गया। पूजा ने विरासत, हसीना मान जाएगी, नायक, दिल ने फिर याद किया जैसी फिल्मों में काम किया है।
45
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी 12 दिसंबर, 2018 को जालंधर में पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। कपिल शादी में हरे कलर की शेरवानी पहने और हाथ में तलवार लिए नजर आए थे, जबकि दुल्हन बनीं गिन्नी ने लाल कलर का लहंगा पहना था। शादी के बाद कपल का यह पहला करवा चौथ है। बता दें कि गिन्नी फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और हाल ही में उनका बेबी शॉवर हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिन्नी इसी साल दिसंबर में बेबी को जन्म देंगी।
55
बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने ब्वॉयफ्रेंड निखिल जैन से इसी साल 19 जून को शादी की थी। शादी के बाद नुसरत अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। बता दें, निखिल कोलकाता के मशहूर कपड़ा व्यवसायी हैं। एक्ट्रेस अभी तक हिंदू रीति रिवाज को फॉलो करती आई हैं। नुसरत हाल ही में पति के साथ दुर्गा पूजा में भी पहुंची थीं, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos