2019 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं बॉलीवुड की ये फिल्में

Published : Dec 16, 2019, 09:53 AM ISTUpdated : Dec 16, 2019, 09:55 AM IST

मुंबई. इस साल 2019 में ढेरों फिल्में रिलीज हुई किसी के लिए अच्छा साबित हुआ तो किसी के लिए बुरा साबित हुआ।  ऐसे में हाल ही में गूगल ने अपनी इयर एंड लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में गूगल ने बताया कि इस साल भारत में क्या सबसे ज्यादा सर्च किया गया है? गूगल ने अलग-अलग कैटेगरी बनाई है तो ऐसे में उस लिस्ट के बारे में बता रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि किन फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। आइए जानते हैं।

PREV
17
2019 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं बॉलीवुड की ये फिल्में
इस लिस्ट में पहले नंबर पर शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' है। इस फिल्म को इस साल 21 जून को रिलीज की गई थी। इसके डायरेक्टर वी. एस. रेड्डी थे। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा कियारा आडवाणी ने भी लीड रोल प्ले किया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार परफॉर्म किया। ये मूवी 680 मिलियन के बजट में बनी थी।
27
डायरेक्टर विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुपर 30' 12 जुलाई, 2019 को रिलीज की गई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था। फिल्म का बजट 1.15 बिलियन था। ये फिल्म पटना के गणित के टीचर आनंद कुमार की लाइफ पर आधारित थी। इसमें ऋतिक रोशन को लीड रोल में देखा गया था।
37
अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' 5 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 32 करोड़ था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था। इसके डायरेक्टर जगन शक्ति थे।
47
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गुली ब्वॉय' 14 फरवरी को रिलीज की गई थी। इसे जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था। इसने करीब 250 करोड़ की कमाई की थी।
57
करीब 200 करोड़ को बजट में बनी फिल्म 'वार' 2 अक्टूबर को रिलीज की गई। इसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने लीड रोल प्ले किया था। इनकी जोड़ी को साथ में पहली बार देखा गया था।
67
डायरेक्टर फरहाद के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाउसफुल 4' 25 अक्टूबर को रिलीज की गई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा लीड रोल में थीं। फिल्म का 750 मिलियन बजट था।
77
फिल्म 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' 11 जनवरी को रिलीज की गई थी। इसके डायरेक्टर आदित्य धर थे। इसका बजट 250 मिलियन था। इसमें विक्की कौशल ने लीड रोल प्ले किया था। इनके साथ ही मूवी में यामी गौतम ने अहम भूमिका निभाई थी।

Recommended Stories