मुंबई. फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (neha kakkar) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। 2 महीने पहले नेहा खुद से 8 साल छोटे सिंगर रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh) से शादी कर सभी चौंका दिया था। वहीं, हाल ही में नेहा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी। उनके बेबी बंप को देखकर सभी शॉक्ड रह गए थे। अब उनकी नई पोस्ट ने लोगों को और भी हैरान कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ बेबी बंप की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में नेहा का बेबी बंप साफ देखाई दे रहा था। नेहा ने फोटो पर लिखा था- खयाल रख्या कर। नेहा की इस पोस्ट पर पति रोहनप्रीत ने भी कमेंट किया था। उन्होंने लिखा था- अब तो कुछ ज्यादा ही खयाल रखना पड़ेगा नेहू। इन सबके बीच नेहा ने एक दूसरी पोस्ट के जरिए फैंस को जोर का झटका दिया है।