FACTS: शाहिद कपूर की मम्मी से बिपाशा बसु के हसबैंड तक, किसी ने 3 तो किसी ने कीं 4 शादियां

मुंबई। बॉलीवुड में दोस्ती, दुश्मनी और मोहब्बत के रिश्ते तेजी से बदलते हैं। यहां तक की शादी का रिश्ता भी बदलाव के इस दौर से बच नहीं पाया है। यही वजह है कि फिल्मी दुनिया में ऐसे कई सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 4-4 शादियां की हैं। ऐसा नहीं है कि ये सब अबके एक्टर्स की करते हैं, बल्कि पहले के सेलेब्रिटी भी ऐसा कर चुके हैं। इनमें किशोर कुमार से लेकर, संजय दत्त और शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम तक कई सेलेब्रिटीज के नाम शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही एक्टर और एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने अपनी लाइफ में 3 से 4 शादियां कीं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 15, 2021 2:47 PM IST

19
FACTS: शाहिद कपूर की मम्मी से बिपाशा बसु के हसबैंड तक, किसी ने 3 तो किसी ने कीं 4 शादियां

नीलिमा अजीम : 
शाहिद कपूर की मां नीलिमा ने एक्टर पंकज कपूर से 1975 में शादी की जो कि 1984 में टूट गई। इसके बाद ईशान के पापा यानी राजेश खट्टर से 1990 में उनकी दूसरी शादी हुई जो 2001 तक चली। नीलिमा ने तीसरी शादी रजा अली खान से 2004 में की जो कि 2009 में टूट गई।

29

किशोर कुमार : 
बॉलीवुड के सक्सेसफुल सिंगर और एक्टर किशोर कुमार निजी जिंदगी में हमेशा रिश्तों से जूझते रहे। उन्होंने चार शादियां कीं। उनकी पहली शादी रुमा गुहा से हुई, लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने जानी-मानी एक्ट्रेस मधुबाला का हाथ थामा। मधुबाला की डेथ होने के बाद उन्होंने योगिता बाली से शादी की, लेकिन ये शादी भी महज कुछ सालों तक ही चल पाई। योगिता से अलग होने के बाद उन्होंने चौथी और आखिरी शादी लीना चंदावरकर से की।

39

संजय दत्त : 
संजय ने भी तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 1987 में ऋचा शर्मा से हुई जिनकी 1996 में ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई। इसके बाद 1998 में संजय ने रिया पिल्लई से शादी की लेकिन 2005 में दोनों का तलाक हो गया। रिया से तलाक के बाद संजय की जिंदगी में मान्यता आईं जिनसे उन्होंने 2008 में शादी की और दो जुड़वा बच्चों शाहरान और इकरा के पिता बने। पहली पत्नी से संजय दत्त की एक बेटी त्रिशाला है। 

49

करण सिंह ग्रोवर : 
एक्टर करण सिंह ग्रोवर की पहली शादी 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई जो कि केवल 10 महीने में ही टूट गई। 2012 में करण ने जेनिफर विंगेट से शादी की जो कि 2014 में टूट गई। इसके बाद 2016 में करण ने बिपाशा बसु को अपनी तीसरी पत्नी बनाया।

59

कबीर बेदी : 
कबीर बेदी ने 1969 में पूजा बेदी की मां और डांसर प्रोतिमा बेदी के साथ शादी की। दोनों की शादी 1974 में टूट गई। कबीर ने दूसरी शादी ब्रिटिश मूल की फैशन डिज़ाइनर सुसन हम्फ्रेस से की जो कि नहीं चली। 90 के दशक में कबीर ने टीवी प्रेजेंटर निक्की को हमसफर बनाया लेकिन ये शादी भी ज्यादा नहीं चली। 70 साल की उम्र में कबीर बेदी ने चौथी शादी खुद से 29 साल छोटी परवीन दुसांज से की है। 

69

कमल हासन : 
कमल हासन ने 1978 में वाणी गणपति से शादी की। यह शादी 10 साल चली और फिर 1988 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद कमल एक्ट्रेस सारिका के साथ डेटिंग करने लगे। कमल और सारिका ने 1988 में शादी कर ली। शादी से पहले ही उनकी दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन पैदा हो गई थी। 2004 में सारिका से भी उनका तलाक हो गया। इसके बाद करीब 13 साल तक कमल हासन के साथ लिव इन में रहीं उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस गौतमी 2016 में उनसे अलग हो गईं। 

79

अदनान सामी : 
सिंगर अदनान सामी ने भी तीन शादियां कीं। उन्होंने पहली शादी 1993 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से की लेकिन इनका तलाक हो गया। फिर अदनान की जिंदगी में दुबई की सबाह आईं और दोनों ने 2001 में शादी की जो कि 2004 तक चली। इसके बाद अदनान ने अफगान और जर्मन मूल की रोया फरयाबी से 2010 में निकाह किया। दोनों की शादी को 10 साल हो चुके हैं। इनकी मेदिना नाम की एक बेटी है।

89

पवन कल्याण : 
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के भाई पवन कल्याण ने भी 1997 से 2013 के बीच (16 साल में) तीन शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी नंदिनी थीं, जिनसे उन्होंने 1997 में शादी की। यह शादी सिर्फ दो साल चली और 1999 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2009 में पवन कल्याण ने रेनू देसाई से दूसरी शादी की। यह शादी भी ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चल पाई और 3 साल बाद ही 2012 में पवन और रेनू अलग हो गए। रेनू देसाई से पवन को दो बच्चे हैं, बेटा अकीरा और बेटी आध्या। पवन ने 2013 में तीसरी शादी विदेशी लड़की अन्ना लेजनेवा से की। रशियन मूल की अन्ना उसी साल पवन की बेटी की मां बनीं। अन्ना लेजनेवा की पवन से पहली मुलाकात 2011 में हुई थी।

99

सिद्धार्थ रॉय कपूर : 
फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी तीन शादियां की हैं। विद्या बालन उनकी तीसरी पत्नी हैं। दोनों ने 2012 में शादी की थी। विद्या से पहले सिद्धार्थ की शादी बचपन की दोस्त आरती बजाज से हुई थी जो कि नहीं चली। इसके बाद सिद्धार्थ ने टेलीविजन प्रोड्यूसर कविता से शादी की लेकिन 2011 में उनका तलाक हो गया और इसके बाद उनकी लाइफ में विद्या आईं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos