कोई 5 साल चली तो कोई 27 साल से चल रही, बॉलीवुड की इन 10 फिल्मों ने बनाया सिनेमाघरों में रिकॉर्ड

Published : Sep 11, 2022, 07:31 AM ISTUpdated : Sep 11, 2022, 10:04 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. कमल हासन (Kamal Haasan) ने हाल ही में अपने फिल्म 'विक्रम' (Vikram) की रिलीज के 100 दिन पूरे होने का जश्न मनाया। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। लेकिन भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई ऐसी फ़िल्में भी आई हैं, जो पर्दे पर 100 दिन नहीं 50 से 1000 सप्ताह तक चलती रही हैं।  आज के दौर में तो कोई भी फिल्म 2 सप्ताह, 4 सप्ताह या ज्यादा से ज्यादा 6 सप्ताह चल पाती है। लेकिन वह भारतीय सिनेमा का स्वर्णयुग था, जब फ़िल्में पर्दे पर लगे रहने का रिकॉर्ड बनाती थीं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 10 फिल्मों के बारे में जो सबसे लंबे समय तक पर्दे पर लगी रहीं...  

PREV
110
कोई 5 साल चली तो कोई 27 साल से चल रही, बॉलीवुड की इन 10 फिल्मों ने बनाया सिनेमाघरों में रिकॉर्ड

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
पर्दे पर कितने समय लगी रही :
1000 सप्ताह से ज्यादा (अब भी चल रही)

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी शाहरुख़ खान और काजोल स्टारर यह फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक फिल्म को 27 साल का वक्त हो गया है, लेकिन मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में आज भी इस फिल्म का सुबह 11:30 बजे का शो दिखाया जाता है और यह शो हाउसफुल रहता है। कोरोना काल के लॉकडाउन को छोड़ दिया जाए तो कभी इसी फिल्म की स्क्रीनिंग यहां बंद नहीं की गई।

210

शोले (1975)
पर्दे पर कितने समय लगी रही :
286 सप्ताह से ज्यादा 

रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी यह फिल्म मुंबई के मिनर्वा थिएटर में 5 साल से ज्यादा समय तक चलती रही थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार, अमजद खान और जया बच्चन की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
 

310

किस्मत (1943)
पर्दे पर कितने समय लगी रही :
187 सप्ताह 

ज्ञान मुखर्जी के निर्देशन में बनी किस्मत में अशोक कुमार, मुमताज़ शांति और शाह नवाज़ की मुख्य भूमिका थी। फिल्म ने पर्दे पर 3 साल से लंबा वक्त बिताया था।
 

410

मुग़ल- ए- आजम (1960)
पर्दे पर कितने समय लगी रही :
150 सप्ताह से ज्यादा

फिल्म ने लगभग 3 साल लंबे समय तक चलने का रिकॉर्ड पर्दे पर बनाया था। के. आसिफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार और मधुबाला का लीड रोल था।

510

बरसात (1949)
पर्दे पर कितने समय लगी रही :
100 सप्ताह 

राज कपूर के निर्देशन में बनी 'बरसात' करीब-करीब दो साल से ज्यादा समय तक थिएटर्स में चलती रही थी। फिल्म में राज कपूर, नर्गिस और प्रेमनाथ की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

610

मैंने प्यार किया (1989)
पर्दे पर कितने समय लगी रही :
50 सप्ताह

सूरज बड़जात्या के निर्देशन वाली इस फिल्म ने लगभग एक साल तक सिनेमाघरों में टिके रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री लीड रोल में थे।

710

हम आपके हैं कौन (1994)
पर्दे पर कितने समय लगी रही :
50 सप्ताह से ज्यादा 

राजश्री प्रोडक्शन कीई यह फैमिली ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों में लगभग एक साल तक चली थी। फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, रीमा लागू और आलोकनाथ की अहम भूमिका थी।

810

राजा हिंदुस्तानी (1996)
पर्दे पर कितने समय लगी रही :
लगभग 50 सप्ताह

फिल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था और इसमें आमिर खान और करिश्मा कपूर की मुख्य भूमिका थी। यह फिल्म लग्गभग एक साल तक सिनेमाघरों में चलती रही थी।
 

910

कहो ना प्यार है (2000)
पर्दे पर कितने समय लगी रही :
50 सप्ताह 

ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल स्टारर यह फिल्म करीब एक साल तक थिएटर्स में लगी रही थी। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था।

1010

मोहब्बतें (2000)
पर्दे पर कितने समय लगी रही :
50 सप्ताह से ज्यादा 

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी 'मोहब्बतें' करीब एक साल तक सिनेमाघरों में चली थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान और ऐश्वर्या राय की मुख्य भूमिका थी।

और पढ़ें...

शाहरुख़ खान ने 10 साल में इन 7 फिल्मों में किया का कैमियो, कोई डिजास्टर तो कोई फ्लॉप साबित हुई

BRAHMĀSTRA: रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बाद भी 9 फिल्मों से पिछड़ी 'ब्रह्मास्त्र', रणबीर के जूनियर की फिल्म टॉप 2 में

बदनाम कहानियां : सड़क पर पड़ी मिली थी सुपरस्टार्स की यह हीरोइन, SEX के धंधे में ऐसी फंसी कि AIDS से हुई थी मौत

इस फिल्म में दिखाया गया था सबसे लंबा रेप सीन, पर्दे पर पार हुई थी वहशीपन और दरिंदगी की हद

 

Read more Photos on

Recommended Stories