10 साल की डेटिंग के बाद शादी करने जा रहा है यह कपल, मेंहदी सेरेमनी की फोटो देख बोले फैंस, 'लड़की ब्यूटीफुल...'

Published : Jul 09, 2022, 02:14 PM ISTUpdated : Jul 09, 2022, 02:24 PM IST

एटरटेनमेंट डेस्क. मॉडल-एक्ट्रेस पायल रोहतगी आज यानि कि 9 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दोनों अब से कुछ ही देर बाद आगरा के जयपी पैलेस में एक प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे के हो जाएंगे। इस मौके पर सिर्फ दोनों के फैमिली मेंबर्स ही साथ होंगे। इसी बीच शादी से पहले हुई मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो वायरल हैं। पायल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेंहदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यहां देखें तस्वीरें...

PREV
15
10 साल की डेटिंग के बाद शादी करने जा रहा है यह कपल, मेंहदी सेरेमनी की फोटो देख बोले फैंस, 'लड़की ब्यूटीफुल...'

पायल ने संग्राम के साथ मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'एक महिला का सबसे कीमती गहना वो पुरुष होता है, जिससे वह शादी करती है ❤️'। इन तस्वीरों में कहीं दोनों स्टेज पर बैठकर मेहंदी लगवाते नजर आ रहे हैं। जहां पायल लहंगे में हैं तो वहीं संग्राम कोटी में नजर आ रहे हैं।

25

वहीं मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए पायल ने लिखा, 'प्रक्रिया पर विश्वास करें। आपका समय जरूर आएगा।' इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाई। उनकी यह पोस्ट भी वायरल है।

35

इन तस्वीरों में पायल स्टडी बाय जनक के हैवी एम्ब्रॉयडेड ब्राइडल लहंगे में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने फ्लोरल ज्वैलरी पेयर की है। वे नो मेकअप लुक में भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं अपनी मेहंदी में पायल ने दूल्हा और दुल्हन की डिजाइन बनवाई है।

45

पायल की इन तस्वीरों पर उनके फैंस उन्हें बधाई और दुआएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आप मेरे फेवरेट कपल हो। आपका प्यार हमेशा यूं ही बना रहे।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल'। 

55

बता दें कि पायल और संग्राम बीते 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात 2012 में प्रसारित हुए रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' के दौरान हुई थी। इसके बाद कुछ साल लिव इन में रहने के बाद दोनों ने फरवरी 2014 में सगाई कर ली थी। दोनों साथ में कई रियलिटी शोज में भी साथ आए हैं।

और पढ़ें...

पायल रोहतगी ने संगीत सेरेमनी में संग्राम सिंह संग किया ज़ोरदार डांस, वीडियो में देखें कपल की रोमांटिक अदाएं

'शक्तिमान' के बाद अब नए अवतार में वापस आएगा यह इंडियन सुपरहीरो, खबर सुनकर फैंस हुए खुश

अपने जीवन पर आधारित फिल्म बनाकर इस डायरेक्टर ने की थी सबसे बड़ी गलती, बनी डिप्रेशन और फिर मौत की वजह
 

 

Recommended Stories