बच्चों के साथ सनी लियोनी ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस, पति को पीठ पर उठाए आईं नजर, देखें PHOTOS

Published : Dec 26, 2020, 12:08 PM ISTUpdated : Dec 26, 2020, 12:14 PM IST

मुंबई. क्रिसमस की धूम 25 दिसंबर यानी शुक्रवार को पूरी दुनिया में देखने के लिए मिली। इस त्योहार को लोगों ने अपने घरों में परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। कोरोना की वजह से ज्यादा लोगों ने रिस्क नहीं उठाया और दोस्तों के साथ घर में ही इसे मनाना बेहतर समझा। ऐसे में स्टार्स के बीच भी इसकी जबरदस्त धूम देखने के लिए मिली। सेलेब्स ने अपने घरों में ही क्रिसमस पार्टी रखी तो किसी ने बाहर जाकर खाना खाया। अब सनी लियोनी ने भी इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें वो पति, दोस्तों और बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते दिख रही हैं। पति डेनियल के साथ सनी ने दिए ऐसे पोज...

PREV
17
बच्चों के साथ सनी लियोनी ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस, पति को पीठ पर उठाए आईं नजर, देखें PHOTOS

सनी लियोनी ने क्रिसमस 2020 को पति, बच्चों, फैमिली और फ्रेंड्स के साथ धूमधाम से मनाया। उन्होंने इस सेलिब्रेशन की कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें उनके साथ करीबी नजर आ रहे हैं। 

27

सनी लियोनी ने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में भारतीय परिवारों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने अपने इस प्यार भरे संदेश के साथ सभी लोगों को टैग किया, जो उनके साथ फोटो में देखे जा सकते हैं। 

37

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में देखने के लिए मिल रहा है कि बैकग्राउंड में बलून्स और ग्रीन एंड रेड कलर से क्रिसमस डेकोरेशन किया गया है। इसी फ्रेम में एक्ट्रेस ने सभी के साथ पोज दिए। इनमें उनके साथ पति और तीनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं। 

47

इतना ही नहीं सनी लियोनी ने जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इसमें वो अपने दोस्तों के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वो खुशी से फूले नहीं समा पाईं और पति डेनियाल को पीठ पर लिए पोज देते नजर आ रही हैं। उसमें उनके साथ उनकी दोस्त भी दिखाई दे रही हैं। 

57

बहरहाल, अगर सनी की ड्रेस की बात की जाए तो इस दौरान उन्होंने ग्रीन शेड की टॉप और पिंक प्लाजो पैंट पहन रखा है। उनके पति डेनियल ने रेड एंड व्हाइट कैजुअल ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने सैंटा कैप भी पहन रखा है। 

67

सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पति डेनियल के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रही हैं। 

77

तीनों बच्चों और पति के साथ सनी लियोनी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories