गर्लफ्रेंड और बहन के साथ नागरिकता कानून के विरोध में सड़क पर उतरे फरहान, ये स्टार्स भी दिखे

मुंबई. देश के कई शहरों में CAA और NRC के खिलाफ लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। देश के लोग और बॉलीवुड दो भागो में बंटता दिखाई दे रहा है। कोई इस कानून को लेकर सरकार की तारीफ कर रहा है तो कोई इसकी आलोचना कर रहा है। इसकी वजह से देश के हालात कई शहरों में नाजुक बने हुए हैं। लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने के लिए मिली। दिल्ली के जामिया कॉलेज में छात्रों के पुलिस की झड़प हुई थी, जिसके बाद प्रदेश के कई इलाकों में तोड़फोड़ और पब्लिक प्रोपर्टीज को नुकसान पहुंचाया गया। सोशल मीडिया पर कई स्टार्स ने छात्रों का सपोर्ट किया था। ऐसे में हाल ही CAA और NRC के खिलाफ मुंबई के आजाद क्रांति मैदान में शांतिपूर्वक प्रदर्शन रखा गया था।

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2019 5:18 AM IST

16
गर्लफ्रेंड और बहन के साथ नागरिकता कानून के विरोध में सड़क पर उतरे फरहान, ये स्टार्स भी दिखे
इस प्रदर्शन का हिस्सा बॉलीवुड के कई सितारे बने थे। इस प्रदर्शन का हिस्सा फरहान अख्तर और सुशांत सिंह बने थे। उनके साथ प्रदेश की जनता भी थी। सभी ने प्रदर्शन के दौरान सरकार से CAA और NRC को वापस लेने की मांग की।
26
फरहान अख्तर इस प्रोटेस्ट में अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर के साथ पहुंचे थे। उन्होंने इससे पहले सोशल मीडिया पर भी इस कानून का विरोध किया था और कहा था कि इस कानून के सहारे सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ अन्याय कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट में लिखा था कि सोशल मीडिया पर बहुत हो गया अब सड़क पर शांतिपूर्वक इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। अब मैदान में मिलेंगे।
36
फरहान अख्तर के अलावा इस प्रोटेस्ट में उनकी बहन और मशहूर डायरेक्टर जोया अख्तर ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। जोया अपनी फिल्म 'गली बॉय' में 'आजादी' नारे का इस्तेमाल एक सॉन्ग में इस्तेमाल भी कर चुकी हैं।
46
सीएए और एनआरसी के खिलाफ आवाज उठाने वाले सितारों में एक नाम सुशांत सिंह का भी आता है। उन्होंने भी गुरुवार को इस कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट किया और इसे सरकार से वापस लेने की मांग की। उन्होंने इस कानून के विरोध में बड़ी कीमत चुकाई है। दरअसल, जब सुशांत सिंह ने नागरिकता कानून का विरोध किया तो उन्हें क्राइम शो सावधान इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि, उन्हें इस बात कोई अफसोस नहीं है। उनका कहना है कि वो देश के लिए कुछ कर सकें।
56
इस विरोध प्रदर्शन में एक्टर सिद्धार्थ ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने देशभर में चल रहे एंटी CAA और NRC प्रोटेस्ट्स को सही ठहराया है और इसके लिए उन्होंने कहा था कि ये भयानक कानून है। सभी को इसके खिलाफ लगातार प्रदर्शन करते रहने चाहिए। प्रोटेस्ट करना सभी का हक है लेकिन इसमें भी संयम बनाकर रखें। इसके साथ ही सिद्धार्थ ने कहा कि सभी को एकजुट रहने की जरूरत है।
66
इन सभी के अलावा इस विरोध में डायरेक्टर अनुराग कश्यप, डायरेक्टर कबीर खान, मिनी माथुर, अदिति राव हैदरी और अनुप्रिया गोयनका जैसे सितारों ने भी इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos