Published : Mar 14, 2021, 09:33 AM ISTUpdated : Mar 14, 2021, 09:35 AM IST
मुंबई. बॉलीवुड डिंपल गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई में उनकी बहन अनीषा पादुकोण और कुछ दोस्तों के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस और उनके गर्ल स्क्वैड की कुछ खास तस्वीरें उनकी सामने आई हैं, जिन्हें हम आपको दिखा रहे हैं। सामने आई फोटोज में दीपिका का जबरदस्त लुक देखने के लिए मिल रहा है। इस दौरान उनके साथ पति रणवीर सिंह नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन अनीषा के साथ वीकेंड इन्जॉय करती दिखीं।
इस दौरान दीपिका पादुकोण का लुक बेहद खास रहा। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दीपिका ने इस आउटिंग के लिए ओवर को और फ्रंट स्लिट पैन्ट्स पहने हुए थीं।
210
इस लुक में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही हाई हील्स उनके लुक और भी खास बना रहे थे।
310
इस दौरान दीपिका पादुकोण ने वहां मौजूद अपनी एक फैन को गले भी लगाया।
410
वहीं, अगर बात की जाए दीपिका की बहन अनीषा के लुक की तो वो इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आई थीं।
510
तस्वीरों में साफ तौर से देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह की साली इस दौरान डेनिम लुक में नजर आ रही थीं।
610
डिनर के बाद दीपिका अपनी बहन और दोस्त के साथ एक ही गाड़ी में घर लौट गईं।
710
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दीपिका ने पल भर के लिए भी अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाया।
810
इस दौरान फैंस ने दीपिका के साथ रणवीर सिंह को काफी मिस किया।
910
अगर दीपिका के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो रणवीर सिंह के साथ दीपिका बहुत जल्द फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। शादी के बाद दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
1010
वहीं, दीपिका की आखिरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'छपाक' रिलीज हुई थी। ये पिछले साल 2020 में जनवरी में रिलीज की गई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।