बेटी की विदाई पर आंसू नहीं रोक पाए थे धर्मेन्द्र, ईशा और पति को इस हाल में देख हेमा मालिनी भी रो पड़ी थीं

Published : Mar 08, 2021, 07:46 PM ISTUpdated : Mar 09, 2021, 11:20 AM IST

मुंबई। धर्मेन्द्र (Dharmendra) की बड़ी बेटी ईशा देओल (Esha Deol) ने कुछ महीनों पहले अपनी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी दोनों रोते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल यह वीडियो ईशा देओल की विदाई का है। विदाई के वक्त ईशा लाल साड़ी और गोल्डन ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो में ईशा देओल के पति भरत तख्तानी और छोटी बहन अहाना देओल भी नजर आ रही हैं।

PREV
110
बेटी की विदाई पर आंसू नहीं रोक पाए थे धर्मेन्द्र, ईशा और पति को इस हाल में देख हेमा मालिनी भी रो पड़ी थीं

दरअसल, विदाई से पहले ईशा देओल अपनी आंखों में आंसू लिए खड़ी नजर आती हैं। विदाई के दौरान लड़की को चावल पीछे की ओर गिराने होते हैं।

210

इस रिवाज को करते वक्त ईशा काफी इमोशनल हो जाती हैं और वह जब पीछे मुड़कर देखती हैं तो पापा धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी नजर आते हैं। 

310

इसके बाद ईशा पापा के गले लगती हैं और धर्मेंद्र अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं। बाप-बेटी गले लगकर रोने लगते हैं। 

410

वहीं, मां हेमा मालिनी पहले तो मुस्कुराकर बेटी को गले लगाती हैं। लेकिन कुछ देर बाद वो भी अपने आंसू नहीं रोक पाती हैं। 

510

धर्मेन्द्र और ईशा देओल को यूं फफक-फफक कर रोता देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो जाती हैं। ईशा की छोटी बहन अहाना भी इमोशनल हो जाती हैं।

610

ईशा देओल के मुताबिक, मैं उन लोगों में से हूं जो जल्दी रोती नहीं। लेकिन जब भी मैं अपनी विदाई का ये वीडियो देखती हूं तो इमोशनल हो जाती हूं। 

710

बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी की सगाई फरवरी, 2012 में हुई थी। सगाई के 4 महीने बाद जून, 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
 

810

शादी के 5 साल बाद अक्टूबर, 2017 में ईशा देओल पहली बार मां बनीं और उन्होंने बेटी राध्या को जन्म दिया। इसके बाद जून, 2019 में उनकी छोटी बेटी मिराया का जन्म हुआ।

910

बता दें कि ईशा देओल भी अपनी मां की तरह बेहतरीन डांसर हैं। उन्होंने कई बार डांस परफॉर्मेंस दी है।

1010

ईशा देओल ने 2002 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने धूम, LOC कारगिल, काल, नो एंट्री, जस्ट मैरिड, कैश, वन टू थ्री, टेल मी ओ खुदा, हाईजैक और किल देम यंग जैसी फिल्मों में काम किया।

Recommended Stories