मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र (dharmendra) आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 8 दिसंबर, 1935 को लुधियाना के एक गांव में हुआ था। धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनके फैंस और फॉलोअर्स जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इसी बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (hema malini) ने भी पति धर्मेंद्र के जन्मदिन पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी। हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर करे हुए लिखा- आज हम धरमजी का जन्मदिन मनाएंगे। यह सब फैंस के प्यार और स्नेह का नतीजा है जो आज भी हमारी फिल्मों को देखने के बाद उनकी सराहना करते हैं, जिससे हम आज भी आपकी यादों में ताजा रहते हैं। एक साथ बने रहने के लिए हमें बस आपकी दुआओं की जरुरत है। सभी के प्रेम के लिए धन्यवाद।