वीरान हुआ धर्मेंद्र का फॉर्महाउस, सूख गए खेत खलिहान, जहां कभी हरियाली थी वहां की जमीन हो गई बंजर

Published : May 02, 2020, 03:53 PM ISTUpdated : May 03, 2020, 10:00 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। रोज हजारों की संख्या में लोग मर रहे हैं। भारत में इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। आमजनों की तरह की सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है। हालांकि, सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव है और फैन्स को वक्त- वक्त पर अपडेट करते रहते हैं। जब से लॉकडाउन हुआ है तभी से धर्मेंद्र अपने लोनावला वाले फॉर्महाउस पर है। वे घर तक नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने फॉर्महाउस से जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 2 मई को उनकी शादी की सालगिरह थी। 

PREV
18
वीरान हुआ धर्मेंद्र का फॉर्महाउस, सूख गए खेत खलिहान, जहां कभी हरियाली थी वहां की जमीन हो गई बंजर

84 साल के धर्मेंद्र ने अपने सानसान पड़े फॉर्महाउस की झलक दिखाई है। इस वीडियो पर कैप्शन लिखा- "भूल जाओ तुम्हारे दुख. उठो धरम मानवता की सेवा के लिए..." 

28

धर्मेंद्र द्वारा शेयर वीडियो में देख सकते हैं कि उनका फॉर्महाउस वीरान पड़ा है। खेत-खलिहान भी सूख गए हैं। हम तरफ मायूसी छाई हुई है।

38

देखा जा सकता है कि उनका फार्महाउस एक दम शांत पड़ा हुआ। चारों ओर खामोशी दिख रही है।

48

धर्मेंद्र का फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला में स्थित 

58

फॉर्महाउस में उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। वे यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं।

68

उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। 

78

धर्मेंद्र मुंबई के पास लोनावाला स्थित फार्म हाउस में फुर्सत के पल बिताते हैं। उन्होंने अपने फॉर्महाउस की कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी हैं।

88

बता दें कि धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। धर्मेंद्र का बचपन साहनेवाल में गुजरा। धर्मेंद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे। धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories