जब ऋषि कपूर के निधन की खबर सुन फोन पर ही फूट फूटकर रो पड़े ऋतिक के पापा, खुद कही ये बात

Published : May 01, 2020, 05:07 PM IST

मुंबई. ऋषि कपूर के निधन से फैंस समेत बी-टाउन सेलेब्स को भी बड़ा झटका लगा है। ऋषि के करीबी दोस्त और ऋतिक के पापा राकेश रोशन को जब ये खबर पता चली तो वो खुद को संभाल नहीं पाए। राकेश रोशन बुरी तरह रो पड़े, उस घड़ी में ऋषि के बेटे रणबीर कपूर ने उन्हें संभाला और उनकी हिम्मत बढ़ाई।

PREV
17
जब ऋषि कपूर के निधन की खबर सुन फोन पर ही फूट फूटकर रो पड़े ऋतिक के पापा, खुद कही ये बात

हाल ही में राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा कि ऋषि कपूर के निधन की जानकारी उन्हें रणबीर कपूर ने ही दी थी। पूरे वाकये को बताते हुए राकेश रोशन ने कहा कि उनके एक दोस्त ने उनसे ऋषि कपूर की सेहत के बारे में पूछा था। 

27

तब उन्होंने ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर को फोन किया, लेकिन कनेक्ट नहीं हो पाया। फिर राकेश ने रणबीर कपूर को फोन किया। तब रणबीर ने उन्हें फोन पर पिता के निधन की जानकारी दी।

37

ऋषि के निधन की बात सुनकर राकेश शॉक्ड रह गए थे। इसके बाद वो फोन पर ही रोने लगे थे। राकेश ने बताया कि उनके रणबीर को सांत्वना देने की बजाय वो ही उनका हौंसला बढ़ा रहे थे। राकेश ने ये भी बताया कि उन्होंने जब रणधीर को फोन किया तो उनका फोन बिजी था। 

47

तभी उनके दिल में हलचल सी हुई, उन्हें लगा कुछ गलत तो नहीं हो गया, फिर राकेश ने रणबीर को फोन किया। रणबीर ने निधन की बात बताई तो वो फोन पर ही रोने लगे। फिर रणबीर ने उन्हें सहज फील कराया। रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि की बड़ी ताकत रहे हैं।

57

बता दें, ऋषि कपूर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई दुखी है। ऋषि कपूर के निधन से 1 दिन पहले बॉलीवुड ने अपना एक और टैलेंटड सितारा खोया था। 

67

इरफान खान ने महज 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जबकि ऋषि की उम्र 67 साल थी। दोनों स्टार्स के जाने से फिल्म जगत को बड़ा नुकसान हुआ है।
 

77

फोटो सोर्स-गूगल।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories