Kareena के 4 साल के बेटे के साथ शादी करना चाहती हैं 'दिलबर गर्ल', ऐसा था 'बेबो' का रिएक्शन

Published : Jan 08, 2021, 08:52 AM ISTUpdated : Jan 08, 2021, 09:34 AM IST

मुंबई. बी-टाउन में अपने डांस के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अक्सर अपनी फिल्म या किसी आइटम नंबर को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन अब वो अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में पॉपुलर स्टारकिड्स तैमूर अली खान (Taimur ali khan) से शादी करने की इच्छा जताई। नोरा ने करीना कपूर (kareena kapoor) के चैट शो में कहा कि जब तैमूर बड़े हो जाएंगे तो वो उनसे शादी करना चाहेंगी। इसके बाद 'बेबो' ने कहा कि वो उनके पति सैफ अली खान नोरा के डांस मूव्ज के दिवाने हैं। बेटे के साथ शादी की इच्छा पर करीना का ऐसा था रिएक्शन...

PREV
18
Kareena के 4 साल के बेटे के साथ शादी करना चाहती हैं 'दिलबर गर्ल', ऐसा था 'बेबो' का रिएक्शन

नोरा ने करीना कपूर को धन्यवाद देते हुए कहा था कि 'वो उम्मीद कर रही हैं कि जल्द ही तैमूर बड़े हो जाएंगे। वो अपने और उनके बीच सगाई या शादी के बारे में सोच सकती हैं।' इसके बाद मम्मी करीना एक्ट्रेस के शादी के प्रस्ताव से हैरान रह गईं और हंसते हुए कहा कि 'ठीक है, अभी वो 4 साल का है।'

28

करीना ने कहा कि 'उन्हें लगता है कि अभी नोरा को काफी इंतजार करना होगा। अभी लंबा वक्त है।' इस पर नोरा फतेही ने फिर से जवाब दिया कि 'कोई बात नहीं, वो फिर से इंतजार करेंगी।'

38

बता दें कि सैफ और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान जन्म से ही पैपराजी के फेवरेट हैं। लोग उसे बचपन से ही पसंद करते हैं। वो जहां भी जाता है। पैपराजी उसके पीछे फोटो क्लिक करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। अब तो तैमूर अपनी फोटो क्लिक कराने से पीछे भी नहीं हटता है। वो कैमरा देखते ही पोज देता है। 

48

वहीं, करीना कपूर की बात की जाए तो वो इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। वो और सैफ फरवरी में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे। वो प्रेग्नेंसी के कई महीनों तक काम में जुटी रही है। इसके अलावा एडवर्टाइजमेंट से लेकर रेडियो शो तक करती रही हैं। 

58

अगर करीना के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में काम करती दिखाई देंगी।

68

बहरहाल, नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात की जाए वो आखिरी बार जनवरी 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' में नजर आई थीं। हाल ही में गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो सिंगल 'नाच मेरी रानी' में भी वह दिखी थीं। 

78

फिलहाल, नोरा फतेही अभिषेक दुधैया की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' की रिलीज की तैयारी में हैं। इसमें उन्हें अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर और एमि विर्क जैसे सितारों के साथ काम करने का मौका मिला है।

88

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories