'देवदास' 'कर्मा' से 'सौदागर' तक, वो 10 फिल्में जिनके दम पर दिलीप कुमार ने किया बॉलीवुड पर राज

Published : Jul 07, 2021, 01:30 PM IST

मुंबई. गुजरे जमाने के एक्टर और बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। इंडस्ट्री में दिलीप कुमार उन शख्सियतों में से एक रहे जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई। अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले दिलीप कुमार के लिए यह बात फेमस थी कि वे अपनी पसंद की ही फिल्में साइन करते थे। उनका मानना था चाहे फिल्में कम करें लेकिन ऐसी होनी चाहिए, जिससे आपका याद किया जाए। नीचे देखें दिलीप कुमार की कौन-कौन सी ब्लॉकबस्टर फिल्में है, जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाया...

PREV
111
'देवदास' 'कर्मा' से 'सौदागर' तक, वो 10 फिल्में जिनके दम पर दिलीप कुमार ने किया बॉलीवुड पर राज

दिलीप साहब ने देवदास से लेकर नया दौर, मुगल-ए-आजम, कर्मा और सौदागर जैसी बेहरीन फिल्मों में काम किया। 
 

211

डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म सौदागर में दिलीप कुमार के साथ वेटरन एक्टर राज कुमार ने स्क्रीन शेयर की थी। 1991 में आई इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। इस फिल्म से विवेक मुशरान और मनीषा कोइराला ने डेब्यू किया था। 

311

1986 में आई फिल्म फिल्म कर्मा भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सुभाष घई की इस फिल्म में दिलीप साहब के साथ नूतन, अनुल कपूर, जैकी श्रॉफ, श्रीदेवी लीड रोल में थे। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए रोल को आज भी याद किया जाता है।

411

1982 में आई फिल्म शक्ति एकमात्र ऐसी फिल्म थी जिसमें दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन ने साथ काम किया था। फिल्म में दिलीप साहब बिग बी के पिता बने थे। फिल्म में राखी और स्मिता पाटिल भी थे।

511

1967 में आई फिल्म राम और श्याम सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म दिलीप कुमार ने डबर रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके साथ मुमताज और वहीदा रहमान लीड रोल में थे।

611

बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक मुगल-ए-आजम को आज भी याद किया जाता है। पहले यह फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट में बनी थी और बाद में इसके कलर प्रिंट जारी हुए थे। फिल्म में पृथ्वीराज कपूर, मधुबाला, दिलीप साहब के साथ लीड रोल में थे।

711

1957 में आई फिल्म नया दौर मशीन और आदमी के संघर्ष पर आधारित थी। दिलीप कुमार की इस फिल्म ने सभी का दिल जीत लिया था।

811

1954 में आई दिलीप कुमार की फिल्म देवदास से वैजयंती माला को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। इस फिल्म को बहुत सराहना मिली थी। यह फिल्म बॉलीवुड के लिए मिसाल बन गई थी। फिल्म में लीड रोल में सुचित्रा सेन थी।

911

1949 में आई फिल्म अंदाज दिलीप साहब के करियर के शुरुआती दौर की फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ नरगिस लीड रोल में थी।

1011

1947 में आई फिल्म जुगनू ने दिलीप साहब के साथ शमीन बानो ने लीड रोल प्ले किया था। करियर के दौर के शुरुआती दिनों में आई फिल्मों ने दिलीप साहब को पहचान दिलाइ थी।

1111

दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से डेब्यू किया था। इस फिल्म मे उनके साथ शमीन बानो लीड रोल में थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories