जब इस एक्ट्रेस की मौत के बाद होती थी डरावनी घटना, स्क्रीन पर आते ही गिर गया था थिएटर का पर्दा

Published : Apr 05, 2021, 08:00 AM IST

मुंबई. दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती ने इंडस्ट्री में कम उम्र में ही करियर की शुरुआत की थी और बहुत कम समय में ही उन्होंने अच्छा मुकाम हासिल कर लिया था। एक्ट्रेस के बारे में बातें उनकी डेथ एनीवर्सरी पर कर रहे हैं। 25 फरवरी, 1974 को मुंबई में जन्मीं दिव्या भारती की मौत 5 अप्रैल, 1993 को वर्सोवा में रहस्मयी तरीके से हुई थी। उनकी मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ सकी है। ऐसे में उनकी डेथ एनीवर्सरी पर ऐसी घटना के बारे में बता रहे हैं, जो काफी अजीब और डरावनी थी और उनकी मौत के बाद घटित हुई थी। आइए जानते हैं...

PREV
17
जब इस एक्ट्रेस की मौत के बाद होती थी डरावनी घटना, स्क्रीन पर आते ही गिर गया था थिएटर का पर्दा

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस आएशा जुल्का ने दिव्या की मौत से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था। उन्होंने बातचीत में बताया था कि 'दिव्या की मौत के बाद एक बड़ी अजीब बात हुई।'
 

27

आएशा ने बताया था कि 'मौत के कुछ महीनों बाद वो टीम के साथ फिल्म 'रंग' का ट्रायल देखने फिल्म सिटी गई थीं। जैसे ही दिव्या स्क्रीन पर आईं तो स्क्रीन ही गिर गया। उन सभी के लिए वो अजीब था।'
 

37

इस किस्से से सभी को काफी हद तक डरा दिया था। हालांकि, ये एक संयोग था या कुछ और इस पर खास चर्चा नहीं हुई।

47

बता दें कि दिव्या भारती ने साल 1990 में तेलुगू फिल्म 'बॉबली राजा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1990 और 1991 में दिव्या भारती ने पांच तमिल-तेलुगू फिल्मों में काम किया, जिसके बाद 1992 में उन्होंने फिल्म 'विश्वात्मा' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था।

57

एक्ट्रेस ने महज 12 साल की उम्र में सिनेमा जगत में काम करना शुरू कर दिया था। हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में देने वाली दिव्या की मौत आज भी एक राज है।

67

साल 1992 में तीन लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद 1993 में अचानक रहस्यमई ढंग से दिव्या भारती की मौत हो गई थी। तब वह सिर्फ 19 साल की थीं।

77

रात के लगभग 11 बजे एक दिन वो मुंबई के वर्सोवा स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से गिर पड़ीं। मौत के बाद उनकी उन सभी फिल्मों को उनके जैसी दिखने वाली किसी एक्ट्रेस के साथ शूट किया गया। हालांकि, अब तक उनकी मौत की वजह एक रहस्य ही है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories