पति के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस, जंगल में लॉन्ग ड्राइव पर दिखे

Published : Nov 13, 2019, 06:17 PM ISTUpdated : Nov 13, 2019, 06:19 PM IST

मुंबई। टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों शूटिंग से वक्त निकालकर पति के साथ लंदन में एन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान दिव्यांका ने पति विवेक दहिया के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। एक फोटो में जहां कपल एडिनबर्ग कैसल के नीचे नजर आ रही है तो एक और फोटो में दोनों लॉन्ग ड्राइव पर जाते दिख रहे हैं। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने जुलाई, 2016 में विवेक दहिया के संग 7 फेरे लिए थे। 

PREV
15
पति के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस, जंगल में लॉन्ग ड्राइव पर दिखे
गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और करीब एक साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
25
भोपाल के नूतन कॉलेज से पढ़ीं दिव्यांका ने आकाशवाणी में बतौर अनाउंसर और एंकर अपना करियर शुरु किया था। बाद में उन्होंने सीरियल के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं।
35
दोनों की शादी 8 जुलाई, 2017 को हुई थी। शादी के सभी फंक्शन भोपाल में हुए। इसके बाद दिव्यंका अपने सुसराल चंडीगढ़ चली गई थीं, जहां शादी का रिसेप्शन हुआ था। बाद में कपल ने अपने कलीग्स और फ्रेंड्स के लिए मुंबई में भी पार्टी रखी थी।
45
बता दें, चंडीगढ़ में जन्में विवेक, दिव्यंका के साथ 'ये है मोहब्बतें' शो में एसीपी अभिषेक का किरदार प्ले किया था। वहीं दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से की थी।
55
वहीं विवेक दहिया 'ये है आशिकी', 'कवच', 'कयामत की रात' और 'एक वीर की अरदास वीरा' में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्हें 'कानपुर वाले खुरानास' और 'नच बलिए 9' में बतौर गेस्ट देखा जा चुका है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories