इंटरनेट पर छाईं दीपिका पादुकोण की हमशक्ल, तस्वीरें देखकर रणवीर सिंह भी रह जाएंगे हैरान

Published : Jul 14, 2022, 10:25 AM ISTUpdated : Jul 14, 2022, 10:27 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. हाल ही में इंटरनेट पर आलिया भट्ट की हमशक्ल की तस्वीरें वायरल थीं। अब इसी बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भी हमशक्ल मिल गई है। रिजुता घोष देब नाम की इस लड़की की शक्ल काफी हद तक दीपिका से मिलती है और यही वजह है कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। आप खुद देखिए और बताइए कि क्या रिजुता और दीपिका में कोई फर्क है...

PREV
15
इंटरनेट पर छाईं दीपिका पादुकोण की हमशक्ल, तस्वीरें देखकर रणवीर सिंह भी रह जाएंगे हैरान

बता दें कि रिजुता घोष देव नाम की यह लड़की कोलकाता और जर्मनी के शहर म्यूनिख की रहने वाली है। पेशे से कंटेंट क्रिएटर रिजुता की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग बड़ी संख्या में उन्हें फॉलो कर रहे हैं।

25

रिजुता की पोस्ट पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अचानक से आपकी प्रोफाइल पर आकर मुझे लगा कि आप ही दीपिका पादुकोण हो।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम दुआ करेंगे कि रणवीर सिंह आपको गलती से ना देख लें, नहीं तो वह भी हैरान हो जाएंगे।'

35

रिजुता के पोस्ट वायरल होने के बाद से ही कुछ लोग उन्हें दीपिका की हमशक्ल तो कुछ लोग उन्हें दीपिका पादुकोण 2.0 पुकार रहे हैं। रिजुता भी कुछ तस्वीरों में हू-ब-हूं दीपिका जैसी लगती हैं।

45

बात करें दीपिका की तो उनकी आखिरी फिल्म 'गहराइयां' थीं। आने वाले वक्त में वे 'पठान' में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए शाहरुख भी कमबैक कर रहे हैं।

55

दीपिका इन दिनों पति रणवीर सिंह के साथ यूएस में वैकेशन मना रही हैं। वहां से लौटकर वे ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग पर जुटेंगी। इस फिल्म में वे पहली बार ऋतिक के साथ नजर आएंगी। 

और पढ़ें...

राम गोपाल वर्मा की 'लड़की' की अदाओं ने मचाया बवाल, फिल्म से हटाने पड़े 12 क्लोज अप क्लीवेज शॉट और उत्तेजक सीन

बिग बॉस 16: इस सीजन को होस्ट करने के लिए सलमान खान ने डिमांड की इतनी भारी भरकम फीस, सुनकर उड़े मेकर्स के होश

एक दूसरे को डेट कर रहे बॉलीवुड के ये कपल्स, अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नही किया है रिश्ता

रिलीज के वक्त सबसे खराब रेटेड शो था यह, अब 98% अप्रूवल रेटिंग पाकर बना मार्वल का सबसे बेस्ट शो

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories