'दृश्यम 2' से पहले इन 7 फिल्मों में साथ दिखे अजय देवगन और तब्बू, 2 को छोड़ सभी हिट रहीं

Published : Nov 24, 2022, 07:30 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) स्टारर फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बेहतरीन चल रही है। फिल्म ने 5 दिन 86 करोड़ रुपए कमा लिए हैं और ऑलरेडी हिट की कैटेगरी में शामिल हो चुकी है। यह दोनों की साथ  में 8वीं फिल्म हैं। अजय और तब्बू सालों से एक-दूसरे के दोस्त हैं और दोनों ने साथ में दृश्यम 2 से पहले 7 फिल्मों में काम किया है। सिर्फ दो को छोड़कर बाकी फ़िल्में सफल साबित हुई हैं। अजय और तब्बू की साथ में  9वीं फिल्म 'भोला' 2023 में रिलीज होगी। आइए आपको बताते हैं अजय देवगन और तब्बू की सभी फिल्मों और बॉक्स ऑफिस पर उनके हाल के बारे में...

PREV
17
'दृश्यम 2' से पहले इन 7 फिल्मों में साथ दिखे अजय देवगन और तब्बू, 2 को छोड़ सभी हिट रहीं

अजय देवगन और तब्बू ने जो पहली फिल्म साथ की थी, वह 'विजयपथ' थी, जो 1994 में रिलीज हुई थी। फारुक सिद्दीकी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लगभग 6.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

27

1995 में अजय देवगन और तब्बू की दूसरी फिल्म 'हकीकत' रिलीज हुई, जो फ्लॉप तो नहीं हुई, लेकिन इसका प्रदर्शन एवरेज से नीचे रहा था। फिल्म का निर्देशन संदेश कोहली ने किया था और इसने लगभग 6.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

37

अजय देवगन और तब्बू की साथ में तीसरी फिल्म 'तक्षक' 1999 में आई, जिसे गोविंद निहलानी ने निर्देशित किया था। फिल्म ने लगभग 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और इसका प्रदर्शन एवरेज रहा था।

47

2015 में तब्बू और अजय देवगन ने फिल्म 'दृश्यम' में काम किया। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी यह फिल्म एवरेज रही थी और बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन लगभग 68.66 करोड़ रुपए हुआ था।

57

अजय देवगन और तब्बू की पांचवीं फिल्म 'गोलमाल अगेन' थी, जो 2017 में रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 205 करोड़ रुपए कमाए थे।

67

अजय देवगन और तब्बू की साथ में छठी फिल्म 'दे दे प्यार दे' थी, जिसे आकिव अली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 94.50 करोड़ रुपए कमाए थे और यह हिट साबित हुई थी।

77

वैसे तब्बू और अजय देवगन ने फिल्म 'फितूर' (2016) में भी काम किया था। फिल्म में तब्बू की अहम भूमिका थी, जबकि अजय देवगन ने इसमें कैमियो रोल किया था। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। 

और पढ़ें...

'Hera Pheri 3' से अक्षय कुमार के निकलने पर इमोशनल हुए सुनील शेट्टी, बोले- मैं उन्हें मिस करूंगा

Exclusive: अनुपम खेर ने इस साल दीं 500 करोड़ कमाने वाली 3 HIT फ़िल्में, खुद खोला सक्सेस का राज

14वें माले से खुद नहीं कूदी थीं सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान, CBI ने खोला मौत का राज

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया 11 महीने की बेटी का चेहरा, VIRAL हुई मालती मैरी की PHOTO

 

Read more Photos on

Recommended Stories