आमिर खान की बेटी को फातिमा सना शेख ने किया Kiss, दामाद के साथ नाचीं भी, देखें 6 PHOTOS

Published : Nov 25, 2022, 10:07 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने हाल ही में बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) से सगाई की। सगाई की सेरेमनी 18 नवम्बर को मुंबई में हुई, जिसमें आयरा के पिता आमिर खान, मां रीना दत्ता, दूसरी मां किरण राव के साथ-साथ एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) भी मौजूद थीं। आयरा और नूपुर की सेरेमनी की कुछ इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें फातिमा को आयरा, उनके मंगेतर नूपुर शिखरे और उनके फैमिली मेंबर्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखिए आयरा की सगाई की ताजा इनसाइड फोटोज...

PREV
17
आमिर खान की बेटी को फातिमा सना शेख ने किया Kiss, दामाद के साथ नाचीं भी, देखें 6 PHOTOS

फातिमा सना शेख ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने इनके कैप्शन में लिखा है, "वह क्या पागल दोपहर थी। आपके प्यार का सेलिब्रेशन देखकर बेहद ख़ुशी हुई और यह बेहद इन्फेक्शियस थी। मेरा दिल आप दोनों के प्यार को देखकर पिघल रहा है।मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं।प्यार, प्यार, प्यार।"

27

फातिमा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए आयरा ने लिखा है, "लव यू सो मच।" उन्होंने एक अन्य कमेंट में लिखा, "दूसरी तस्वीर संभवतः मेरी उस दिन की पसंदीदा तस्वीर है।"

37

तस्वीरों में देखें तो कहीं फातिमा सना शेख आयरा खान को किस करती नजर आ रही हैं तो कहीं उन्हें नूपुर शिखरे के साथ डांस करते देखा जा सकता है।

47

फातिमा सना शेख आमिर खान के साथ फिल्म 'दंगल' में उनकी बेटी के रोल में नजर आई थीं और फिर उन्हें उनके साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' में भी देखा गया था।

57

कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया हैंडल्स से फातिमा सना शेख को आमिर खान की गर्लफ्रेंड बताया जा चुका है।

67

कहा तो यहां तक जा चुका है कि उनकी वजह से ही आमिर का उनकी पत्नी किरण राव से तलाक हुआ है। हालांकि, इसकी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories