शिल्पा शेट्टी के पति से संजय दत्त तक, गंभीर अपराधों में गिरफ्तार हो चुके ये सेलेब्स, इन 9 को तो जाना पड़ा जेल

Published : Jul 20, 2021, 11:59 AM ISTUpdated : Jul 20, 2021, 03:19 PM IST

मुंबई। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। उनपर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। बता दें कि सोमवार रात करीब 9 बजे राज कुंद्रा पूछताछ के लिए मुंबई के भायखला स्थित क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे थे। यहां उनसे करीब 2 घंटे तक पूछताछ की गई और फिर उनको क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, राज कुंद्रा को किला कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वैसे, राज कुंद्रा अकेले सेलेब नहीं हैं, जिन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेसेस को गंभीर अपराधों में जेल जाना पड़ा है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में।

PREV
19
शिल्पा शेट्टी के पति से संजय दत्त तक, गंभीर अपराधों में गिरफ्तार हो चुके ये सेलेब्स, इन 9 को तो जाना पड़ा जेल

1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट मामले में संजय दत्त टाडा (प्रिवेंशन एक्ट) के तहत अवैध रूप से हथियार रखने के दोषी पाए गए। बाद में अच्छे व्यवहार की वजह से संजय दत्त 25 फरवरी 2016 को पुणे की यरवदा जेल से बाहर आ गए।

29

रिया चक्रवर्ती को NCB ने 8 सितंबर, 2020 को गिरफ्तार किया था। रिया को गिरफ्तार करने से पहले उनसे कड़ी पूछताछ की गई थी। हालांकि, 28 दिन बाद रिया को इस मामले में जमानत मिल गई थी और वो भायखला जेल से बाहर आई थीं। बता दें कि रिया को सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

39

कोकीन रखने के मामले में फरदीन खान 2001 में गिरफ्तार हुए थे। इसके चलते उन्हें 5 दिन जेल में बिताने पड़े थे। बाद में वो जमानत पर छूट गए थे।

49

संजय दत्त के साथ फिल्म 'जोड़ी नंबर वन' में काम कर चुकीं मोनिका बेदी को गैंगस्टर अबू सलेम के साथ 2006 में फर्जी अवैध दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल में दाखिल होने का दोषी पाया गया था। इसके बाद मोनिका को 4 साल की सजा मिली थी। हालांकि मोनिका अब जेल के बाहर हैं।

59

'पैडमैन' की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा को मुंबई इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने 2019 में प्रोड्यूसर वासु भगनानी से 3.16 करोड़ रुपए के फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया था।

69

1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान पर काला हिरण शिकार का केस हुआ था। इसमें उन्हें 2018 में 5 साल की सजा सुनाई गई। हालांकि सजा का एक ही दिन जेल में गुजारने के बाद वो जमानत पर छूट गए थे।

79

नवंबर 2018 में राजपाल यादव को 5 करोड़ का कर्ज ना चुकाने की वजह से जेल हुई थी। दरअसल, राजपाल और उनकी पत्नी राधा ने 2010 में फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए बतौर कर्ज लिए थे। बाद में उस कंपनी ने राजपाल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप साबित होने पर राजपाल तीन महीने तक जेल में रहे थे।

89

कंगना रनोट के साथ 'गैंगस्टर' में काम कर चुके एक्टर शाइनी आहूजा को 2009 में नौकरानी से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोप साबित होने पर उन्हें 7 साल की सजा हुई थी। तीन साल जेल में काटने के बाद शाइनी जमानत पर रिहा हो गए थे।

99

आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पर गर्लफ्रेंड जिया खान को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था। करीब एक महीने बाद बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत की वजह से वो छूट गए थे। बता दें कि जिया 3 जून 2013 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से लटकी मिली थीं।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories