2022 में इन 8 स्टार्स की हुई बॉलीवुड में एंट्री, 2 को छोड़कर सबका हुआ बुरा हाल

Published : Dec 14, 2022, 08:00 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2022 बॉलीवुड में कई नए एक्टर्स की एंट्री के नाम रहा। किसी ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा तो कोई सपोर्टिंग रोल में अपने हुनर से दर्शकों को लुभाने आया। लेकिन जब बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस की बात आई तो ज्यादातर डेब्यूटेंट सफलता का स्वाद चखने से चूक गए। अगर बड़ी फिल्मों पर ही फोकस रखें तो इस साल 8 एक्टर और एक्ट्रेसेस ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा है। इनमें से 3 तो साउथ इंडियन सिनेमा से बॉलीवुड में आए हैं। आइए आपको बताते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर इन आठों डेब्यूटेंट का आखिर कैसा हाल रहा...

PREV
18
2022 में इन 8 स्टार्स की हुई बॉलीवुड में एंट्री, 2 को छोड़कर सबका हुआ बुरा हाल

साउथ इंडियन सिनेमा में 'गीता गोविंदम' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जातने वाले विजय देवरकोंडा ने पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में कदम रखा। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अगस्त 2022 को रिलीज हुई, जिसमें अनन्या पांडे और राम्या कृष्णन की भी अहम भूमिका थी। फिल्म इस कदर पिटी कि हिंदी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 20.05 करोड़ रुपए पर सिमट गई।

28

रश्मिका मंदाना भी साउथ से बॉलीवुड में आई हैं। उन्होंने 'गीता गोविंदम' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन बॉलीवुड में उनका डेब्यू फ्लॉप साबित हुआ। विकास बहल के निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म 'गुड बाय' अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता जैसे दिग्गज स्टार्स की मौजूदगी के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघर तक नहीं ला पाई और महज 6.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर सकी। फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुई थी।

38

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की डेब्यू फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' इस साल रिलीज हुई, जिसमें अक्षय कुमार उनके अपोजिट लीड रोल में थे। 3 जून 2022 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 68.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

48

वैसे तो श्रीलि सेतिया ने एक्टिंग डेब्यू 2020 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मस्का' से कर लिया था। लेकिन बड़े पर्दे पर और बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म 'निकम्मा' इसी साल आई, जिसमें वे अभिमन्यु दासानी के अपोजिट नजर आई थीं। सब्बीर खान के निर्देशन वाली इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी भी अहम भूमिका में थीं। लेकिन 17 जून 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म का  ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 1.77 करोड़ रुपए पर सिमट गया था।

58

टीवी पर 'बूगी वूगी' और 'दिल दोस्ती डांस' जैसे रियलिटी शोज और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे फिक्शन शोज में नजर आए शांतनु माहेश्वरी ने इस साल आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा। किस्मत से उनका डेब्यू सफल रहा। लोगों ने उनके काम की तारीफ़ की और संजय लीला भंसाली के निर्देशन वाई इस फिल्म ने लगभग 129.10 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म 25 फ़रवरी को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी।

68

यूट्यूबर से एक्ट्रेस बनीं प्राजक्ता कोली ने वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फिल्म 'जुग जुग जियो' से बॉलीवुड में एंट्री ली। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 जून 2022 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 85.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

78

दिवंगत गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार ने इस साल फिल्म 'धोखा : राउंड द कॉर्नर' से बॉलीवुड में एंट्री ली।  23 सितम्बर 2022 को रिलीज हुई आर.माधवन स्टारर इस फिल्म ने सिर्फ 2.75 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का निर्देशन कोकी गुलाटी ने किया था।

88

साउथ इंडियन फिल्मों के स्टार नागा चैतन्य ने इस साल फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड में एंट्री ली। अद्वैत चंदन के निर्देशन वाली इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। 11 अगस्त 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 58.73 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

और पढ़ें...

'RRR' के डायरेक्टर राजामौली ने बताई हिंदी फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह, सफलता का मंत्र भी साझा किया

कपिल शर्मा ने धूमधाम से मनाया बेटी अनायरा का जन्मदिन, देखें सेलिब्रेशन की 8 CUTE PHOTOS

वैष्णों देवी पहुंचे शाहरुख़ खान के माथे पर दिखा तिलक, VIRAL PHOTO देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट

ट्रांसफॉर्मेशन के बाद 'विक्रम वेधा' के एक्टर को पहचानना मुश्किल, कई लोगों को यकीन तक नहीं हो रहा

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories