Published : Jun 14, 2021, 11:22 AM ISTUpdated : Jun 14, 2021, 11:23 AM IST
मुंबई. बॉलीवुड के जानेमाने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य (Ganesh Acharya) 50 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 14 जून, 1971 को चेन्नई में हुआ था। बता दें कि गणेश ने पहले अपनी बहन कमला आचार्य से डांस सीखा। इसके बाद वे मशहूर कोरियोग्राफर कमलजी के असिस्टेंट बने। 12 साल की उम्र में उन्होंने अपना खुद का डांस ग्रुप बना लिया था। 19 की उम्र आते-आते वह काफी पॉपुलर हो गए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1992 में आई फिल्म अनाम से की थी। उन्होंने रणवीर सिंह से लेकर गोविंदा तक कोरियोग्राफ किया। वो आज भारत के पॉपुलर डांस कोरियोग्राफरर्स में से एक हैं। हालांकि, उनकी जिंदगी एक वक्त ऐसा भी आया जब उनका वजन 200 किलो तक पहुंच गया। इस दौरान भी वे लगातार काम करते रहे। फिर उन्होंने अपना 98 किलो वजन कम किया। नीचे पढ़िए आखिर कैसे गणेश अपना इतना वजन कम कर पाए, उन्होंने क्या ट्रिक्स अपनाई...
फिल्म भाग मिल्खा भाग के गाने हवन करेंगे.. की कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके गणेश आचार्य को भारी वजन भी कभी डांस करने से नहीं रोक पाया था। वो एक समय में 200 किलो के हुआ करते थे। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनकी सुपर फिट फोटोज वायरल हो रही हैं।
210
उन्होंने कड़ी मेहनत, टाइट रूटीन और परफेक्ट डाइट के दम पर इतना वजन कम किया है। उन्होंने ही नहीं उनकी पत्नी भी उनके साथ फिटनेस को लेकर अलर्ट हो गई हैं।
310
गणेश ने एक इंटरव्यू में बताया था- यह मेरे लिए मुश्किल था, मैं पिछले कई साल से अपने शरीर पर मेहनत कर रहा था। मैंने 2015 में आई फिल्म हे ब्रो के लिए 30-40 किलो वजन भी बढ़ाया था और उस समय मेरा वजन 200 किलो के आसपास हो गया था।
410
गणेश ने बताया था कि उनकी इस पूरी जर्नी में उनके परिवार ने उनका बहुत साथ दिया और ट्रेनर अजय नायडू की देख-रेख में वो इस पूरी जर्नी को पूरा कर पाए।
510
गणेश ने बताया था कि उन्होंने अपने शुरुआत के दो महीनों में महज वर्कआउट किया था। उन्हें तैरने का तरीका सीखने में 15 दिन लग गए, जिसके बाद उनके ट्रेनर ने उन्हें पानी के अंदर क्रंचेज करवाना शुरू किया, जिस वजह से उनकी बॉडी शेप में आती गई। वे 75 मिनट तक 11 अलग-अलग एक्सरसाइज किया करते थ। इसकी मदद से उन्होंने डेढ़ साल में अपना 85 किलो वजन कम किया।
610
गणेश ने कड़ी मेहनत, रेग्युलर एक्सरसाइज और वर्कआउट करके 98 किलो तक वजन कम कर लिया। अब वे काफी फिट और हेल्दी हैं। वे अपने वर्कआउट रूटीन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। अब वे मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए फिटनेस आइकॉन बन चुके हैं।
710
वजन कम होने के बाद उनको काफी लाइम लाइट मिली। उन्होंने कहा था- मैं ओवरवेट होने के बाद भी डांस कर लेता था लेकिन वजन कम होने के बाद मेरे डांस में एनर्जी डबल हो गई है और मैं इस फर्क को महसूस कर पाया।
810
फिट होने के लिए उन्होंने डाइट पर भी पूरा ध्यान दिया। वे सुबह 12 बजे से पहले और रात 8 बजे के बाद कुछ नहीं खाते थे। सुबह जिम और वर्कआउट करते थे। एक फ्रूट पपीता या कुछ खाना वो दोपहर में लेते थे। 8 बजे के बाद डाइट में कुछ लिक्विड लेना जैसे कि ग्रीन टी, ब्लैक टी, सूप या फिर पानी और ज्यादा भूख लगने पर डार्क चॉकलेट खाते थे।
910
बता दें कि गणेश जब 10 साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता। उनकी पढ़ाई तक छूट गई थी। छोटी सी उम्र में वे अपनी बहन के पास चले गए थे।
1010
गणेश ने कुली नं. वन, जिद्दी, मिस्टर एंड मिसेस खिलाड़ी, तेरे नाम. खाकी, बड़े मियां छोटे मियां, जानम समझा करो, हसीना मान जाएगी, बादशाह, खिलाड़ी 420, 36 चाइना टाउन, फिर हेरा फेरी, गोलमाल, राम लीला, दबंग 2, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिंबा जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है।