टाइगर श्रॉफ से पहले इस एक्टर को डेट करती थीं दिशा, ब्वॉयफ्रेंड को 2 बार लड़की के साथ पकड़ा था रंगेहाथ

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) 29 साल की हो गई हैं। 13 जून, 1992 को बरेली (यूपी) में जन्मी दिशा ने करियर की शुरुआत 2015 में आई तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी। हालांकि उन्हें सालभर बाद ही एमएस धोनी की बायोपिक 'धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में काम करने का मौका मिल गया। दिशा का नाम लंबे समय से जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर से जुड़ता रहा है। वैसे, ये बात कम ही लोगों को पता होगी कि दिशा अपने करियर के शुरुआती दिनों में मॉडल और टीवी एक्टर पार्थ समथान के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन, पार्थ की बेवफाई के कारण दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। ये बात खुद दिशा ने एक इंटरव्यू में बताई थी। पार्थ एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' सीजन 2 में काम कर चुके हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 13, 2021 8:53 AM IST

19
टाइगर श्रॉफ से पहले इस एक्टर को डेट करती थीं दिशा, ब्वॉयफ्रेंड को 2 बार लड़की के साथ पकड़ा था रंगेहाथ

एक वक्त था जब दिशा पाटनी और पार्थ समथान एक-दूसरे को डेट करते थे। इसी दौरान दोनों ने फ्रेश फेस हंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। फ्रेश फेस हंट का खिताब अपने नाम करने के बाद दिशा पाटनी बेहद खुश हुई थी। इसमें पार्थ भी विजेता बने थे।
 

29

दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करीब तीन साल तक दिशा और पार्थ साथ रहे। दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। दोनों को पार्टीज का शौक था। फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप क्यों हुआ ये जानकर आप चौंक जाएंगे। 

39

कई मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा किया गया कि दिशा को पता चल गया था कि पार्थ उन्हें चीट कर रहे हैं। उन्होंने पार्थ को एक नहीं बल्कि दो-दो बार रंगे हाथों लड़की के साथ पकड़ा था। इसके बाद उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने में ही अपनी भलाई समझी।
 

49

इसके साथ ही विकास गुप्ता और पार्थ समथान को लेकर भी खबरें थीं कि ये दोनों रिलेशनशिप में थे और जैसे ही इस बात का पता दिशा को चला तो उन्होंने पार्थ से खुद को अलग होने का फैसला कर लिया था।

59

पार्थ से ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी बेहद अपसेट हो गई थीं लेकिन उन्होंने अपनी पूरी एनर्जी बॉलीवुड करियर को संवारने में लगाई। बताया जाता है कि पार्थ से ब्रेकअप के बाद दिशा को टाइगर श्रॉफ मिले और दोनों लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है।

69

जब दिशा की फिल्म भारत रिलीज होने वाली थी तो दिशा ने भी एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि टाइगर बहुत स्लो हैं। एक्ट्रेस ने उन्हें कई बार इंप्रेस करने की कोशिश की लेकिन उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 

79

दिशा ने कहा था कि वो टाइगर को बताया करती थीं कि उन्होंने जिमनास्टिक सीखा है और एक्ट्रेस ने एक फिल्म भी की हुई है जिसमें वो आग वाली रिंग से बाहर निकलती हैं। टाइगर इससे भी इंप्रेस नहीं हुए। दिशा ने कहा था कि अब वो इससे ज्यादा क्या करें?

89

दिशा ने इंटरव्यू में इस बात को भी कबूली थी कि वो दोनों साथ में लंच के लिए गए थे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो उनसे इंप्रेस हो गए थे तब उनके साथ लंच के लिए गए थे। एक्ट्रेस ने दोनों को ही शर्मीला बताया था। टाइगर और दिशा को साथ में कई बार डिनर और लंच डेट पर भी स्पॉट किया गया। जिससे इनके रिलेशनशिप के कयास लगाए गए हैं। 

99

दिशा पाटनी को फिल्म इंडस्ट्री में अभी ज्यादा टाइम नहीं हुआ है। उन्होंने 2015 में कैडबरी डेयरी मिल्क के एक ऐड में काम किया था। इसी साल उन्होंने एक मोबाइल कंपनी के ऐड में भी काम किया। इसी के बाद तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने उन्हें मूवी 'लोफर' के लिए कास्ट किया। यहीं से दिशा की फिल्मों में एंट्री हुई।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos