- Home
- Entertainment
- The Kerala Story Day 2 Collection: 'द केरल स्टोरी 2' ने दूसरे दिन पलटा गेम, 520 फीसदी बढ़ी कमाई!
The Kerala Story Day 2 Collection: 'द केरल स्टोरी 2' ने दूसरे दिन पलटा गेम, 520 फीसदी बढ़ी कमाई!
विपुल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। पहले दिन मामूली सी कमाई करने के बाद दूसरे दिन इसके कलेक्शन में 100-200 नहीं, बल्कि पूरे तकरीबन 520 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। जानिए फिल्म का कलेक्शन कितना हुआ...

'द केरल स्टोरी 2' ने पहले दिन कितनी कमाई की थी
विवादों में घिरने के बाद केरल हाई कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिन तक की रोक लगा दी थी। हालांकि, मेकर्स ने अपील पर ना सिर्फ स्टे हटा, बल्कि 27 फ़रवरी को शाम को इस फिल्म को रिलीज भी कर दिया गया। फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया।
The Kerala Sory 2 Day 2 Collection
कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई में दूसरे दिन बंपर उछाल आया। पहले दिन के मुकाबले तकरीबन 520 फीसदी की ग्रोथ के साथ दूसरे दिन इस फिल्म ने लगभग 4.65 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ फिल्म की कुल कमाई लगभग 5.40 करोड़ रुपए हो गई है।
यह भी पढ़ें : 'क्या रहमान डकैत को हिंदू दिखाऊं', 'द केरल स्टोरी 2' विवाद पर भड़के प्रोड्यूसर विपुल शाह
'द केरल स्टोरी 2' की ऑक्यूपेंसी कैसी रही?
'द केरल स्टोरी 2' के पहले दिन के शोज में ओवरऑल 11.99 फीसदी की ऑक्यूपेंसी मिली थी। जबकि दूसरे दिन यह बढ़कर 12.20% हो गई। शनिवार को सुबह, दोपहर, शाम और रात के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी क्रमशः 6.45%, 11.88%, 11.42% और 19.05% रही।
केरल हाई कोर्ट ने लगा दी थी फिल्म की रिलीज पर रोक
'द केरल स्टोरी 2' की कहानी लव जिहाद पर आधारित है। विवादित विषय होने की वजह से केरल हाई कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर 15 दिन की अस्थायी रोक लगा दी थी और सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को इसकी दोबारा समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, मेकर्स की अपील के बाद इस फिल्म को 27 फ़रवरी की शाम को रिलीज कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : The Kerala Story 2: कौन हैं ट्रेलर में दिखीं 3 हीरोइनें, एक दे चुकी 400 करोड़ी फिल्म!
'द केरल स्टोरी 2' की स्टार कास्ट
'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत, अर्जन सिंह औजला और युक्तम खोसला जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का स्क्रीनप्ले विपुल अमृतलाल शाह और अमरनाथ झा ने लिखा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।