Celebs Spotted: जबर्दस्ती मां का हाथ छुड़ा कर भाग रहा था जेनेलिया का बेटा, एक्ट्रेस ने सबक सिखाने किया ये काम

Published : Sep 04, 2021, 12:56 PM IST

मुंबई। रितेश देशमुख (Ritiesh Deshmukh) की पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) शुक्रवार को मुंबई के हक्कासन रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके दोनों बच्चे रेयान और राहिल भी साथ थे। बाहर निकलते वक्त जेनेलिया का छोटा बेटा राहिल मां का हाथ छुड़ाकर इधर-उधर भागने की कोशिश कर रहा था। इस पर जेनेलिया ने पहले तो उसे प्यार से खूब समझाया, लेकिन जब राहिल नहीं माना तो जेनेलिया ने उसे सबक सिखाने के लिए दूसरा रास्ता अपनाया।  

PREV
110
Celebs Spotted: जबर्दस्ती मां का हाथ छुड़ा कर भाग रहा था जेनेलिया का बेटा, एक्ट्रेस ने सबक सिखाने किया ये काम

राहिल मां जेनेलिया का हाथ छुड़ा कर खूब धमाचौकड़ी मचा रहे थे। मां के कई बार मना करने पर भी जब राहिल नहीं माने तो जेनेलिया ने उन्हें गोद में उठा लिया।

210

जेनेलिया ने जब बेटे राहिल को गोद में ले लिया तो वो चुपचाप कैमरे की तरफ निहारते रहे। हालांकि, राहिल ने गोद से उतरने की खूब कोशिश की लेकिन जेनेलिया ने फिर उनकी एक नहीं सुनी। 

310

जेनेलिया के साथ उनका बड़ा बेटा रेयान भी था। बाद में दोनों बच्चों ने मां जेनेलिया के साथ शांत खड़े होकर पोज दिए। हालांकि, इस दौरान रितेश देशमुख नजर नहीं आए। 

410

अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी के प्रमोशन के लिए कंगना रनोट शुक्रवार को चेन्नई रवाना हुईं। इस दौरान कंगना एयरपोर्ट पर ब्लैक-गोल्डन सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

510

सोहेल खान भी अपने छोटे बेटे योहान के साथ हक्कासन रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए। इस दौरान सोहेल ने बेटे के कंधे पर हाथ रख कर मीडिया को पोज दिए। 

610

ईशा गुप्ता शनिवार को बांद्रा स्थित एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान ईशा ने व्हाइट कलर का टॉप और ग्रीन पैंट पहना था। 

710

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर शुक्रवार को खार स्थित जिम के बाहर पिलाटे सेशन के बाद यूं स्पॉट हुईं। जाह्नवी कपूर ने इस दौरान ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट्स पहना था। जाह्ववी जल्द ही फिल्म गुडलक जैरी में नजर आएंगी। 

810

टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान उनकी टी-शर्ट पर एक अजीबोगरीब जानवर का फोटो लगा था।

910

रकुल प्रीत सिंह शुक्रवार रात को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में दिखीं। एक्ट्रेस ने अपने फेस को मास्क से कवर कर रखा था। 

1010

शुक्रवार रात को सुनील शेट्टी मुंबई एयरपोर्ट के बाहर दिखे। इस दौरान वो मोबाइल पर बात करते नजर आए। सुनील शेट्टी व्हाइट टी शर्ट और ग्रे पैंट पहनी थी।  

Recommended Stories