Published : Oct 11, 2022, 06:07 PM ISTUpdated : Oct 11, 2022, 07:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Happy Birthday Amitabh Bachchan : बॉलीवुड के मेगास्टार बिग बी आज यानि 11 अक्टूबर को अपना 80 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर दुनियाभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। महानायक के बारे में उनके फैंस हर तरह की जानकारी जुटाना चाहते हैं। इस खबर में हम उनकी सिलेक्टेड कार के बारे में आपको बताएंगे, उनके गैरॉज में सिंपल टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से लेकर लग्जरी रोल्स-रॉयस तक की कारें देखी गई हैं। देखें उनका कार कलेक्शन...
अमिताभ बच्चन के पास तमाम लग्जरी कारें मौजूद हैं। उनके पास बड़ा कलेक्शन है। उनकी फेवरेट कार रोल्स रॉयस है।
28
अमिताभ बच्चन ने 2016 में एक रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी खरीदी थी और इस एसयूवी की कीमत 3 करोड़ रुपये है। एसयूवी बी-टाउन हस्तियों के बीच एक पसंदीदा है । ये एसयूवी का कैटरीना कैफ, सलमान खान, संजय दत्त जैसे कई स्टार के पास है।
38
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास कारों की लंबी लिस्ट है। इस लिस्ट में मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास बी है। मर्सिडीज की इस नई रेंज कार की कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख है।
48
कोविड काल में अमिताभ की नई कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर उस समय जमकर वायरल हुई थी। लोगों ने नई कार खरीदने पर सवाल भी उठाए थे।
58
अमिताभ बच्चन के पास भी रोल्स रॉयस जैसी कारें हैं। यह कार उन्हें निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने गिफ्ट की थी। रोल्स रॉयस फैंटन को फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने उनकी फिल्म एकलव्य के बाद उपहार में दिया था।
68
बिग बी को उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने एक मिनी कूपर गिफ्ट की थी जो बच्चन के दिल के बहुत करीब है। अभिषेक को छोटी और लग्जरी कारें बेहद पसंद हैं।
78
अमिताभ बच्चन जब रेड मिनी कूपर में देखा गया तो रूमर फैला था कि अभिषेक-ऐश्वर्या ने इसे आराध्या के बर्थडे पर गिफ्ट की है। हालांकि बिगबी एक ने फैंस बताया था कि इस कार को अभिषेक ने गिफ्ट किया था।
88
वहीं अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ एक पुराना लैंड क्रूजर चलाते नजर आए थे। अमिताभ और अभिषेक को बहुत कम एक ही कार में देखा गया है।