HBD: एकता कपूर की 10 अंगुलियों मे 14 अंगूठी, K अक्षर से शुरू होते हैं ज्यादातर सीरियल्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, Ekta Kapoor believes in superstition the most : टेलीविज़न इंडस्ट्री में एकता कपूर ब्रांड बन चुकी हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स ने टीवी के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमक बनाई है। वेटरन एक्टर जितेंद्र की बेटी ने छोटे पर्दे पर जो मुकामबनाया है, उसका सपना देखना भी बड़ी बात है।  एकता ने सैकड़ों नए कलाकारों को एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है। उन्होंने कई लोगों की किस्मत बदल दी है। एकता कपूर पर अंधविश्वासी होने का ठप्पा लगा हुआ है। एक समय उनके ज्यादातर सीरियल्स के नाम K अक्षर से शुरु होते थे। देखें कितनी अंधविश्वासी हैं एकता कपूर... 
 

Rupesh Sahu | / Updated: Jun 07 2022, 08:00 AM IST

17
HBD: एकता कपूर की 10 अंगुलियों मे 14 अंगूठी, K अक्षर से शुरू होते हैं ज्यादातर सीरियल्स

एकता कपूर अपने दोनों हाथों की दसों अंगुलियों में ढेर सारी रिंगस पहने रहती हैं। वे अपनी अंगुलियों में कई अंगूठियां पहनती हैं, किसी-किसी उंगली में तो वे दो-दो अंगूठियां पहने दिख जाती हैं। इनमें अजीब-अजीब पत्थर भी जड़े होते हैं।

27

फिल्म इंडस्ट्री में अंधविश्वास भी एक बड़ा मुद्दा है। ज्यादातर कलाकार किसी ना किसी तरह के टोना टोटका जरुर आज़माते हैं। इसमें एकता कपूर का नाम भी शामिल है। वे खुद को अंधविश्वासी तो नहीं मानती, लेकिन उन्हें देखकर आपको अंदाजा हो जएगा कि वो किस तरह अदृश्य शक्तियों पर भरोसा करती हैं। 

37

हाथों में बांधती है धागे-ताबीज
एकता कपूर अपने लुक को लेकर बहुत अलर्ट रहती हैं। अब इसे अंधविश्वास कहें या फैशन स्टेटमेंट, वे अपने हाथों में कई कलरके बंधनवार पहने रहते हैं। एकता हाथ में  कलावा सहित कई ताबीज़ बांधे हुए भी दिखती है।

47

वे अक्सर माथे पर लंबा तिलक या बड़ी गोल बिंदी लगाए दिखती हैं। अब ये को फैशन स्टेटस है या फिर कोई मान्यता येतो एकता कपूर ही जानती हैं।

57

लेकिन उनके पिता जीतेंद्र मातारानी के बड़े भक्त हैं, वे अपनी बात की शुरुआत जय मातारानी से करते हैं। वहीं एकता वे पूजा-पाठ में विश्वास करती हैं। 

67

वे कुल 10 अंगुलियों में 14 अंगूठियां पहनती हैं। वे इसे लकी मानती हैं। एकता  3, 6, और 9 नंबर को बेहद लकी  मानती है। वे ज्योतिष में भी बहुत विश्वास करती हैं। एस्ट्रोलॉजर से पूछताछ करके ही वो कोई काम करती हैं। 

77

 ज्योतिषी की सलाह पर ही उन्होंने टीवी सीरियल का पहला लेटर 'K' रखा है। इसमें क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की,कुमकुम भाग्य, कहानी घर घर की  जैसे सीरियल शामिल हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos