रेखा, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण समेत इन स्टार्स के ग्रीन कारपेट पर दिखे ऐसे लुक: PHOTOS

मुंबई. साल 2000 में शुरू हुए IIFA (द इंटरनेशन इंडियन फिल्‍म अकेडमी अवॉर्ड्स) अवॉर्ड्स को हर बार विदेशों में आयोजित किया जाता रहा। लेकिन अपने इस 20 सालों के इतिहास में 2019 में IIFA अवॉर्ड शो मुंबई में आयोजित किया गया। इस शो के ग्रीन कारपेट पर में बॉलीवुड के तमाम सितारों का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। यहां रेड कारपेट पर रेखा, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ जैसे कई सितारे अपनी चमक बिखेरते नजर आए।   
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 19, 2019 6:07 AM IST / Updated: Sep 19 2019, 11:52 AM IST

19
रेखा, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण समेत इन स्टार्स के ग्रीन कारपेट पर दिखे ऐसे लुक: PHOTOS
दीपिका पादुकोण को IIFA 2019 के अवॉर्ड शो में स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'चेन्नई एक्प्रेस' के लिए दिया गया। बता दें, इस फिल्म में एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के अपोजिट भूमिका निभाई थी।
29
शो में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से रणवीर सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें फिल्म 'पद्मावत' के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहीद कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। बता दें, इसमें रणवीर ने विलन यानी की खिलजी की भूमिका निभाई थी।
39
इसके साथ ही बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट को चुना गया। उन्हें फिल्म 'राजी' के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस फिल्म में उनके अपोजिट विक्की कौशल ने लीड रोल प्ले किया था।
49
IIFA 2019 में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए सारा अली खान को अवॉर्ड दिया गया। बता दें, उन्होंने फिल्म 'केदरानाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट अहम भूमिका अदा की थी।
59
शो के दौरान कई एक्ट्रेस और एक्टर ने स्टेज परफॉर्मेंस भी दी। वहां मौजूद सभी दर्शकों को एंटरटेन किया।
69
बता दें कि थाइलैंड, जोहान्सबर्ग, मैड्रिड, दुबई, कोलंबो, न्यूयॉर्क जैसे शहरों के बाद अब अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के 20वें संस्करण का आयोजन बीती रात को मुंबई में हुआ। आईफा की शुरुआत साल 2000 में हुई और अब तक इसे 16 शहरों में आयोजित किया जा चुका है।
79
शानदार पोज देतीं राधिका आप्टे और माधुरी दीक्षित। बता दें, शो के दौरान माधुरी ने स्टेज परफोर्मेंस दिया।
89
IIFA 2019 के स्टेज पर बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेते रणवीर सिंह और आलिया भट्ट। इस दौरान रणवीर के लुक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
99
शो में अपारशक्ति खुराना और आयुष्मान खुराना ने भी शिरकत की और दिए शानदार पोज।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos