Indian Air Force Day 2020: बॉलीवुड के 5 फिल्मी पायलट, जिन्होंने देश का नाम किया रोशन

Published : Oct 07, 2020, 09:36 AM IST

मुंबई. वायुसेना दिवस (IAF) हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस साल वायुसेना अपना 88वां स्थापना दिवस मनाएगी। 8 अक्टूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना की गई थी, इसीलिए हर साल 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस (Indian Air Force Day) मनाया जाता है। इस मौके पर हम बॉलीवुड के योगदान के बारे में बता रहे हैं। क्योंकि हिंदी सिनेमा में हमेशा से ही भारत की संस्कृति त्योहार और ताकत को बखूबी दिखाया जाता रहा है। हम उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पायलट का रोल प्ले करके उनके बारे में दुनिया को रूबरू कराया है। 

PREV
15
Indian Air Force Day 2020: बॉलीवुड के 5 फिल्मी पायलट, जिन्होंने देश का नाम किया रोशन

जैकी श्रॉफ- 'बॉर्डर'

जे पी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर' 1997 को रिलीज की गई थी। ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बारे में दिखाया गया है। ये लड़ाई राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट के लिए 120 जवानों द्वारा लड़ी गई थी। इसमें वायुसेना का भी अहम योगदान रहा था। मूवी में जैकी श्रॉफ को एयरफोर्स पायलट के तौर पर दिखाया गया था। उन्होंने एयर कमांडर एंडी बाजवा का किरदार निभाया था।

25

जान्हवी- 'गुंजन सक्सेना'

जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने वाली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी है। देश में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कोरोना महामारी के दौरान रिलीज की गई थी।  

35

कंगना रनोट- 'तेजस'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'तेजस' की शूटिंग इसी साल दिसंबर के महीने से शुरू की जाएगी। कंगना रनोट अभिनीत 'तेजस' एक साहसी और निडर फाइटर पायलट की कहानी है। भारतीय वायु सेना 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाले देश की पहली रक्षा सेना थी और ये फिल्म इसी ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है। 

45

अजय देवगन- 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया'

जमीन से लेकर आसमान तक दुश्मन पर विजय पाने वाले रियल सुपर हीरो स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक की रियल लाइफ पर आधारित फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' पर्दे पर उतरने वाली है। ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटना पर आधारित है। युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने भुज (गुजरात) के मधापुर इलाके में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्रिप को तहस-नहस कर दिया था। 

'भुज' में दिखाय गया है कि कैसे स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए वहां रहने वाली 300 महिलाओं के साथ मुश्किलों से जूझते हुए एयरस्ट्रिप को वापस तैयार किया, जिसमें प्लेन में सवार सेना के जवान सुरक्षित लैंड हो सके। विजय कार्णिक ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के इस युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी।

55

'मौसम'- शाहिद कपूर 

शाहिद कपूर के पिता पकंज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मौसम' में भी एक पायलट के जीवन को दिखाया गया है। इसमें रोमांटिक एंगल को दिखाय गया है। इसमें शाहिद के साथ सोनम कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म की कहानी 1992 से 2002 के बीच की है। कहानी उस दौरान की है जब बाबरी मस्जिद विध्वंश, कारगिल वॉर, 9/11 अटैक और गुजरात में गोधरा रॉइट्स हुए थे। फिल्म एक पंजाबी लड़के हरिंदर सिंह और कश्मीरी लड़की अयात की प्रेम कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे हरिंदर और अयात की प्रेम कहानी बदलती है और हालात की मजबूरी की वजह से दोनों का मिलना-बिछड़ना उनके रिश्ते में खलल पैदा कर देता है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories