जब श्रद्धा की मौसी को आग में जलने से बचाने जान पर खेल गए थे रणबीर के पापा, जानें पूरा किस्सा

Published : Feb 04, 2021, 01:18 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे इस वीकेंड टीवी सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में नजर आने वाली हैं। उनके साथ इस शो में एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन भी होंगी। दोनों इस दौरान ना केवल बस कंटेस्टेंट्स की सिंगिंग को इन्जॉय करेंगी बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़ी और शूटिंग से रिलेटेड मजेदार बातें भी लोगों के साथ शेयर करेंगी। इसका प्रोमो वीडियो सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर के पापा यानी ऋषि कपूर और खुद से जुड़ा किस्सा शेयर करते दिख रही हैं। 

PREV
17
जब श्रद्धा की मौसी को आग में जलने से बचाने जान पर खेल गए थे रणबीर के पापा, जानें पूरा किस्सा

दरअसल, पद्मिनी कोल्हापुरे ने खुद से और ऋषि कपूर जुड़ा किस्सा तब सुनाया, जब कंटेस्टेंट पवनदीप राजन ने जब 'होगा तुमसे प्यारा कौन' गाना गाया तो इसी दौरान उन्हें बात-बात में शूटिंग के दौरान का डरावना किस्सा याद आ गया। पद्मिनी ने बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर बुरी तरह आग लग गई थी। उस वक्त ऋषि कपूर ने उन्हें बचाया। 
 

27

बता दें कि 'होगा तुमसे प्यारा कौन' सॉन्ग फिल्म 'जमाने को दिखाना है' का है, जिसमें पद्मिनी के अपोजिट ऋषि कपूर थे। ये फिल्म 1981 में आई थी और इसे नासिर हुसैन ने डायरेक्ट किया था। इस गाने की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे ट्रेन के ऊपर शूट कर रहे थे। 

37

गर्मी बहुत थी, पर दोनों स्टार्स ने हार नहीं मानी और अपना बेस्ट शॉट देने की कोशिश करते रहे। तभी अचानक पद्मिनी के स्कार्फ में आग लग गई और ऋषि ने एक असली हीरो की तरह उनकी ओर भागना शुरू कर दिया और उन्हें बचा लिया।

47

इसके अलावा साल 1982 में फिल्म 'प्रेम रोग' के सेट पर भी बड़ी दुर्घटना हो गई थी। दरअसल, 'प्रेम रोग' के सेट पर आग लग गई थी। वहां भी ऋषि कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे की जान बचाई थी। फिल्म 'प्रेम रोग' में भी ऋषि और पद्मिनी की जोड़ी थी। 

57

पद्मिनी कोल्हापुरे ऋषि कपूर संग जुड़े ये दो किस्से शेयर करते हुए पुरानी यादों में खो गईं और बोलीं कि वो सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं थे, बल्कि वो बहुच अच्छे इंसान भी थे। 

67

'वह हमेशा ही दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे और उन्हें भी उन्होंने दो बार बचाया। उनके मन में उनके लिए जो इज्जत थी, वह बेतहाशा बढ़ गई। वह उनकी प्रार्थनाओं में हमेशा जिंदा रहेंगे।'

77

बता दें कि कोरोना काल में इंडस्ट्री ने ऋषि कपूर को खो दिया था। वो कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने अपनी अंतिम सांस 30 अप्रैल, 2020 को ली थी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories