MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Oscar में क्यों नहीं भेजी गई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’? सामने आई चौंकाने वाली वजह

Oscar में क्यों नहीं भेजी गई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’? सामने आई चौंकाने वाली वजह

मराठी थ्रिलर ‘गोंधळ’ को 99वें ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री चुना गया है। चयन के दौरान रेस में मौजूद ‘धुरंधर’ को ऑस्कर में एंट्री नहीं मिल सकी। एफएफआई जूरी सदस्य विवेक वासवानी ने अब इसके पीछे की वजह बताई है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Sep 19 2026, 08:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
ऑस्कर 2027 के लिए ‘गोंधळ’ भारत की ऑफिशियल एंट्री
Image Credit : X

ऑस्कर 2027 के लिए ‘गोंधळ’ भारत की ऑफिशियल एंट्री

मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधळ’ ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर जगह बनाई है। फिल्म का चयन 33 फिल्मों में से किया गया। अब यह फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 14 मार्च 2027 को होना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
शॉकिंग खुलासा: ‘धुरंधर’ को मिले सिर्फ 4 वोट
Image Credit : X

शॉकिंग खुलासा: ‘धुरंधर’ को मिले सिर्फ 4 वोट

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ भी भारत की ऑस्कर एंट्री की दौड़ में शामिल थी। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की 14 सदस्यीय जूरी के सदस्य विवेक वासवानी ने बताया कि फिल्म को 14 सदस्यों की जूरी में सिर्फ चार वोट मिले। एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा, “कुछ लोगों को यह पसंद आई, लेकिन हमें नहीं लगा कि यह ऑस्कर मटेरियल है।”

यह भी पढ़ें : Oscar 2027: 'गोंधल' को मिला ऑस्कर का टिकट, 33 फिल्मों में कैसे हुई सिलेक्ट?

36
ऑस्कर सिलेक्शन में ‘धुरंधर’ क्यों पिछड़ी?
Image Credit : X

ऑस्कर सिलेक्शन में ‘धुरंधर’ क्यों पिछड़ी?

विवेक वासवानी के मुताबिक, जूरी ऐसी फिल्म की तलाश में थी जो भारतीय संस्कृति को एक खास तरीके से पेश करती हो। उन्होंने कहा कि जूरी को लगा कि ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में उस उम्मीद पर खरी नहीं उतरतीं। अंतिम चयन से पहले ‘गोंधळ’, ‘अंग्ह’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ तीन फिल्मों पर विचार किया गया था।

46
‘गोंधळ’ की कहानी में महाराष्ट्र की लोक परंपरा
Image Credit : X

‘गोंधळ’ की कहानी में महाराष्ट्र की लोक परंपरा

संतोष दवाखर के निर्देशन और लेखन में बनी ‘गोंधळ’ महाराष्ट्र की पारंपरिक गोंधळ रस्म की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह लोक प्रदर्शन संगीत, नृत्य और पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा है। फिल्म की यही सांस्कृतिक पृष्ठभूमि जूरी को प्रभावित करने वाले पहलुओं में शामिल रही। फिल्म ने फेस्टिवल सर्किट में भी पहचान बनाई है।

56
अवॉर्ड्स में भी छाप छोड़ चुकी है ‘गोंधळ’
Image Credit : X

अवॉर्ड्स में भी छाप छोड़ चुकी है ‘गोंधळ’

‘गोंधळ’ के निर्देशक संतोष दवाखर को 2025 में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में बेस्ट डायरेक्टर का सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड मिला था। फिल्म में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहनी, निषाद भोईर और अनुज प्रभु नजर आते हैं। इसका संगीत दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 7वें शुक्रवार पहले दिन से 50 गुना कमा डाले

66
धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह का दमदार रोल
Image Credit : X

धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह का दमदार रोल

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। पहली फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जबकि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ मार्च 2026 में आई। फ्रेंचाइजी में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने दुनियाभर में लगभग 1,307.35 करोड़ रुपए और दूसरे पार्ट ने वर्ल्डवाइड तकरीबन 1,813.39 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। यानी फ्रेंचाइजी का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 3120.74 करोड़ रुपए हुआ था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रणवीर सिंह
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 7वें शुक्रवार पहले दिन से 50 गुना कमा डाले
Recommended image2
Video: गणेश विसर्जन में पीछे मुड़कर क्यों चलीं आलिया? वीडियो पर छिड़ी बहस
Recommended image3
'हनुमान अंश' छठे हफ्ते की सबसे कमाऊ फिल्म, 'कांतारा' से छीना नं. 1 का ताज, 'धुरंधर 2' टॉप 5 से बाहर
Recommended image4
Oscar 2027: 'गोंधल' को मिला ऑस्कर का टिकट, 33 फिल्मों में कैसे हुई सिलेक्ट?
Recommended image5
Lust Stories 3 Movie Review: ‘लस्ट स्टोरीज 3’ की 4 कहानियों में क्या है खास? पढ़ें पूरा रिव्यू
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved