क्या आलिया भट्ट ने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के नाम की हाथों में गुपचुप रचाई मेहंदी? सामने आई फोटो

मुंबई. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर और इंटरव्यूज में अक्सर इनसे शादी को लेकर सवाल किया जाता रहा है। लेकिन, शादी को लेकर दोनों में से किसी ने भी कभी कुछ नहीं कहा कि वो कब अपने रिश्ते को नाम देंगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस एक दुल्हन के जोड़े में फोटो सामने आई है, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने कहीं गुपचुप रणबीर से शादी तो नहीं कर ली। सजी-धजी नजर आईं आलिया भट्ट...

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2021 3:34 AM IST

17
क्या आलिया भट्ट ने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के नाम की हाथों में गुपचुप रचाई मेहंदी? सामने आई फोटो

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में आलिया भट्ट दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं और इसमें वो हाथों में मेहंदी लगाए उसे फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उस फोटो को देख फैंस काफी शॉक्ड हैं। 
 

27

ऐसे में दुल्हन की तरह सजी हुई आलिया को देखकर फैंस को लगने लगा कि शायद उन्होंने गुपचुप तरीके से ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी रचा ली है। लोगों ने फोटो देखते ही तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।
 

37

हालांकि, बाद में जब फैंस को समझ आया कि ये तैयारी आलिया ने फोटो शूट के लिए की थी, तो उन्होंने कहा कि 'आलिया को वो असली दुल्हन के रूप में कब देख पाएंगे।'
 

47

वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'अब आप जल्दी से रणबीर से शादी कर लीजिए।' हालांकि बाद में उस फोटो को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तबतक सोशल मीडिया पर लोगों की नजरें उसपर टिकी हुईं।
 

57

मालूम हो कि इससे पहले भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के जोड़े में तो कभी मंडप से फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी। वो तस्वीरें फोटोशॉप पर यूजर्स द्वारा एडिट की गई थीं। 
 

67

एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने शादी को लेकर कहा था कि 'वो अभी शादी करने के मूड में नहीं हैं क्योंकि वो भी बहुत छोटी हैं और अभी उनकी शादी के लिए उम्र नहीं हुई है।'
 

77

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। ऐसे में लोग उन्हें एक होते देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos