शादी से पहले पत्नी प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड और रिश्तों को लेकर निक जोनास ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Published : Feb 11, 2021, 05:22 PM ISTUpdated : Feb 11, 2021, 05:24 PM IST

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' (Unfinished) को लेकर चर्चा में हैं। इस किताब में उन्होंने अपनी लाइफ के कई मजेदार किस्सों का जिक्र किया है। इतना ही नहीं, प्रियंका ने किताब में अपनी शादी से पहले के रिश्तों और क्रश के बारे में भी खुलकर लिखा है। प्रियंका ने इसमें इस बात का भी खुलासा किया है कि हाई स्कूल यानी 10वीं क्लास में उनका एक ब्वॉयफ्रेंड था। उस लड़के को प्रियंका ने किताब में बॉब नाम दिया है। हालांकि, पत्नी प्रियंका की शादी से पहले के रिश्तों को लेकर अब निक जोनास (Nick Jonas) ने रिएक्ट किया है।   

PREV
19
शादी से पहले पत्नी प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड और रिश्तों को लेकर निक जोनास ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' का वर्चुअल प्रमोशन किया। इस दौरान निक जोनस ने भी हिस्सा लिया। प्रमोशन में निक जोनस ने शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा के रिश्तों और क्रश को लेकर बात की। निक ने कहा कि वो अपनी पत्नी के सभी रिश्तों और क्रश के बारे में बात कर चुके हैं, लेकिन अब उसके बारे में पढ़ना काफी मजेदार रहेगा।

29

निक जोनस ने ने प्रियंका चोपड़ा से बात करते हुए कहा- तुम्हारी सभी डेटिंग के बारे में जानता हूं। तुम्हारे हाईस्कूल क्रश और बाकी सबके बारे में भी। लेकिन अब इन सभी को पढ़ने में काफी मजा आने वाला है। 

39

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने किताब 'अनफिनिश्ड' में अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। प्रियंका ने किताब में अपने उस ब्वॉफ्रेंड का भी जिक्र किया है, जब वो 10वीं क्लास में पढ़ती थीं। उन्होंने अपनी किताब में इस ब्वॉयफ्रेंड का नाम 'बॉब' बताया है। 

49

प्रियंका ने बुक में वो किस्सा शेयर किया है, जब वह अमेरिका में अपने रिलेटिव के यहां रहती थीं और स्कूल जाती थीं। तब उन्हें एक लड़के से प्यार हो गया था। प्रियंका ने किताब में बताया कि कैसे एक दिन वो बॉब के साथ मुसीबत में फंस गई थीं।

59

प्रियंका ने लिखा है- जब मैं 10वीं क्लास में थी तो अपनी मौसी किरण के साथ इंडियानापोलिस में रहती थी। वहां स्कूल में मेरी मुलाकात बॉब से हुई, जिसने अपनी रोमांटिक अदाओं और मजाकिया अंदाज से मुझे अपना दीवाना बना लिया था।
 

69

प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, बॉब बहुत ही रोमांटिक लड़का था। उसने मुझे चेन तोहफे में दी थी। मैं उससे शादी तक करने को तैयार थी। एक दिन मैं और बॉब मेरे कमरे में थे। हम दोनों काउच पर बैठकर टीवी देख रहे थे। उसने मेरे हाथ पकड़ा हुआ था। तभी मेरी नजर खिड़की पर पड़ी। मैंने देखा मेरी किरण मौसी घर की सीढ़ियों पर चढ़ रही थीं।
 

79

प्रियंका ने आगे कहा- ये देख मैं घबरा गई थी। दोपहर के 2 बज रहे थे और वह उनके लौटने का वक्त नहीं था। उस समय ऐसा कोई भी रास्ता नहीं था, जिससे बॉब को बाहर निकाल सकूं। इसके बाद मैंने बॉब को अपनी अलमारी में छुपा दिया। मैंने उसको बोला कि तुम यहां तब तक रहना जब तक कि मैं अपनी मौसी को सामान लाने दुकान तक नहीं भेज देती। 

89

प्रियंका आगे लिखती हैं- किरण मौसी घर के अंदर आईं और कमरे को चारों तरफ ध्यान से देखने लगी। मैं अपने बेड पर अपनी बायोलॉजी की किताब लिए पढ़ने का नाटक कर रही थी। वह मेरे दरवाजे तक आईं और बोलीं इसे खोलो। तब मैंने कहा क्या खोलूं। अपनी अलमारी का दरवाजा खोलो।

99

प्रियंका के मुताबिक, मैं बुरी तरह डर गई, क्योंकि मैंने कभी भी अपनी मौसी को इतने गुस्से में नहीं देखा था। मैंने अलमारी का दरवाजा खोला और उससे एक लड़का निकल कर बाहर आया। इसके बाद मौसी ने मम्मी को फोन लगाया और कहा- मैं यकीन नहीं कर सकती कि उसने मेरे सामने झूठ बोला। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories