Published : Jan 16, 2023, 10:30 AM ISTUpdated : Jan 16, 2023, 11:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान (Pathaan) की रिलीज का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, तो सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के डायरेक्शन में बनी फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले ही फिल्म के क्लाइमैक्स का खुलासा हो गया है, इससे मेकर्स को जबरदस्त झटका लग सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों की मानें तो फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham) लीड विलेन नहीं है बल्कि कोई और है। अब सवाल ये उठता है कि अगर जॉन नहीं तो फिर कौन होगा फिल्म में विलेन। आपको बता दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी जबरदस्त एक्शन सीन्स करती नजर आएंगी। नीचे पढ़ें यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी पठान का कैसा होगा क्लाइमैक्स और आखिर कौन है लीड विलेन...
शाहरुख खान करीब 5 साल बाद पठान से वापसी कर रहे हैं। हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तभी से ये ट्विटर और यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।
25
पठान के ट्रेलर में जॉन अब्राहम को शाहरुख खान की फिल्म में खलनायक के रूप में दिखाया गया है, जबकि दीपिका पादुकोण को उनका लवर दिखाया गया है। हालांकि, कई नेटिजन्स का मानना है कि इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है। उन्हें लगता है कि जॉन नहीं बल्कि दीपिका पठान की लीड विलेन हैं। यह अनुमान लोगों ने फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लगाया है।
35
अगर यह सही है तो फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बीच जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। इन खबरों की मानें तो यह पहली बार होगा जब दोनों एक-दूसरे से टकराते नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म का असल क्लाइमैक्स क्या है, यह तो मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा।
45
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बायकॉट के बावजूद पठान को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म पहले दिन करीब 30 से 35 करोड के साथ अपनिंग करेंगी। फिल्म को अच्छी स्टार्ट मिलने की पूरी संभावना है।
55
पठान की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त हो रही है। देश ही नहीं विदेशों में भी बुकिंग को लेकर क्रेज देखा जा रहा है। यूएई, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करोड़ों रुपए कमा लिए है। खबरों की मानें तो जर्मनी में भी ओपनिंग वीकेंड के लिए 8500 टिकट बिक चुके हैं।