कुणाल-अर्पिता कॉकटेल पार्टी: व्हाइट आउटफिट्स में जान्हवी और मलाइक ने ढाया कहर, बॉयफ्रेंड संग पहुंची रकुल प्रीत

Published : Aug 27, 2022, 05:21 PM ISTUpdated : Aug 27, 2022, 06:22 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) 28 अगस्त को मुंबई के ताज पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। शुक्रवार को इस कपल ने मुंबई में प्री वेडिंग कॉकटेल पार्टी होस्ट की। इस मौके पर जान्हवी कपूर, करन जौहर (Karan Johar), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), वरुण धवन (Varun Dhawan), नताशा दलाल (Natasha Dalal), जैकी भगनानी (Jackie Bhagnani), रकुलप्रीत सिंह ( Rakul Preet Singh) समेत कई सितारों ने शिरकत की। पार्टी से कई तस्वीरें वायरल हैं और सबसे ज्यादा चर्चा जान्हवी कपूर की हो रही है। वहीं पार्टी के अंदर से मलाइका करोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का भी एक वीडियो खूब वायरल है। यहां देखें इस पार्टी की कुछ तस्वीरें...

PREV
18
कुणाल-अर्पिता कॉकटेल पार्टी: व्हाइट आउटफिट्स में जान्हवी और मलाइक ने ढाया कहर, बॉयफ्रेंड संग पहुंची रकुल प्रीत

कुणाल रावल और अर्पिता मेहता
पार्टी के होस्ट कुणाल और अर्पिता ब्लैक आउटफिट्स में नजर आए। जहां कुणाल ने टक्सीडो जैकेट के साथ टाई और मैचिंग पैंट्स पेयर किए। वहीं अर्पिता फिशटेल स्टाइल्ड लहंगे में नजर आईं।

28

जान्हवी कपूर और ओरहान अवात्रामणि
इवेंट में जान्हवी अपने कथित बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि के साथ पहुंचीं। उन्होंने इस पार्टी के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मल्टीकर्ल्ड सीक्वेन साड़ी ऑप्ट की।

38

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी 
बी-टाउन के नए नवेले कपल रकुल प्रीत और जैकी भगनानी भी यहां साथ पहुंचे। जहां रकुल ने ग्रे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैचिंग सीक्वेन लहंगा पहना, वहीं जैकी टोटल ब्लैक आउटफिट्स में दिखे।

48

शनाया कपूर 
इवेंट में पहुंचीं शनाया कपूर ने सिल्वर जरी बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी चूज की। इसे उन्होंने स्लीवलेस ग्लिटर सीक्वेंड ब्लाउज के साथ मैच किया। पार्टी में वे कजिन अक्षय मारवाह और अंशुला कपूर के साथ चिल करती नजर आईं।

58

वरुण और नताशा धवन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी अपनी वाइफ नताशा दलाल के साथ यहां पहुंचें। वरुण और नताशा दोनों मैचिंग आउटफिट पहन कर कपल गोल देते नजर आए।

68

मलाइका अरोड़ा
इस प्री वेडिंग पार्टी में मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थी। वे व्हाइट एथनिक लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थीं।

78

करन जौहर-आदित्य रॉय कपूर
करन जौहर ने यहां पटियाला पैंट्स और एम्ब्राॅयडेड कुर्ते के साथ मैचिंग जैकेट पेयर की। वहीं आदित्य रॉय कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।

88

अनिल कपूर-ईशान खट्टर
हाल ही में नाना बने बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भी फंक्शन में मास्क लगाकर पहुंचे। वे प्रिंटेड कुर्ता और मैचिंग कोट-पैंट में नजर आए। वहीं ईशान खट्टर प्रिंट कुर्ता और पैंट में दिखे।

ये भी पढ़ें...

सोनाली फोगाट को कंधा देते वक्त ऐसी थी बेटी की हालत, बार-बार कर रही थी एक ही जिद

जानिए पत्नी से अलग होने के बाद किस एक्ट्रेस पर आया प्रतीक बब्बर का दिल, छुप छुप कर रहे हैं डेट

झलक दिखला जा इवेंट: बार्बी गर्ल लुक में पहुंचीं निया शर्मा हुईं इस वजह से ट्रोल, गायब रहीं जज माधुरी दीक्षित

Recommended Stories