अंतिम संस्कार के लिए जब सोनाली फोगाट की बॉडी ढंढूर फार्म हाउस लाई गई तो वहां मौजूद यशोधरा अपनी मां को देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी। इस दौरान मामा और चचेरा भाई उसे संभालते रहे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्टर, कंटेंट क्रिएटर और भाजपा नेत्री रहीं सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का अंतिम संस्कार हो चुका है। उनकी बेटी यशोधरा ने उन्हें मुखाग्नि दी। बड़े-बुजुर्गों के कहने पर यशोधरा ने मां की अर्थी को कंधा भी दिया। इस दौरान वे अर्थी उठाकर साथ चल रहे अपने मामा से बार-बार कह रही थी कि 'मैं भी मम्मी के साथ जाऊंगी।' इस मौके पर परिवार के लोगों के साथ हर कोई बिलखता नजर आया। इस दौरान यशोधरा कई बार बेसुध भी हुईं। बता दें कि पिता संजय फोगाट के निधन के बाद यशोधरा अपनी मां सोनाली के ही सबसे करीब थी और उन्हें अपनी बेस्टी पुकारा करती थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बार-बार पूछती रही मां कब आएंगी
इससे पहले जब सोनाली की बॉडी मोक्ष वाहन में रखी गई तो यशोधरा बार-बार जाकर उसे देखती रहीं। वह अपनी मामी और मौसी से पूछ रही थी कि मम्मी कब आएगी? इस दौरान परिवार के सदस्य उसे बार-बार दिलासा देते रहे। जब सोनाली की बॉडी श्मशान घाट पहुंची तो यशोधरा उसके साथ ही रही। अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मां की चिता को मुखाग्नि देने के बाद वह फूट-फूट कर रोने लगी। कुछ देर बाद कुछ रिश्तेदार उन्हें गाड़ी में बैठाकर घर ले गए।

बीते 8 अगस्त को ही था जन्मदिन
मां-बेटी के बीच खास बॉन्डिंग का अंदाजा सोनाली के सोशल मीडिया अकाउंट से ही लगाया जा सकता है जहां आए दिन सोनाली अपने और बेटी के वीडियो अपलोड करती रहती थीं। 15 साल की यशोधरा ने बीते 8 अगस्त को ही अपना जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर भी सोनाली ने उन्हें विश करते हुए फोटो ट्वीट किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने बेटी के लिए #Merilado और #Myangel जैसे हैशटैग यूज किए थे। बता दें कि सोनाली की मौत 23 अगस्त को हुई थी मगर यशोधरा को इस बारे में 24 अगस्त को बताया गया। रिश्तेदारों ने उसे यही बताया था कि सोनाली की मौत सड़क हादसे में हो गई है।

सामने आया था यह वीडियो
इससे पहले सोशल मीडिया पर यशोधरा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे मां को खोने के बाद मां के लिए इंसाफ की मांग करती दिख रही हैं। इस वीडियो में यशोधरा कहती हैं, 'मेरी मां को न्याय मिलना चाहिए। इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और जो भी आरोपी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।'

ये भी पढ़ें...

जानिए पत्नी से अलग होने के बाद किस एक्ट्रेस पर आया प्रतीक बब्बर का दिल, छुप छुप कर रहे हैं डेट

झलक दिखला जा इवेंट: बार्बी गर्ल लुक में पहुंचीं निया शर्मा हुईं इस वजह से ट्रोल, गायब रहीं जज माधुरी दीक्षित

'धूम' के 18 साल: जानिए क्यों डिलीट किया गया था अभिषेक-रिमी का सेक्स सीन, सलमान करने वाले थे कौन सा रोल