बिपाशा के साथ एक और लड़की को डेट कर रहे थे जॉन अब्राहम, न करते 1 गलती तो शायद ही पता चलती ये बात

मुंबई। जॉन अब्राहम (John Abraham) 48 साल के हो चुके हैं। 17 दिसंबर, 1972 को कोच्चि में जन्में जॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। हालांकि बाद में वो मॉडलिंग से फिल्मों में आ गए और बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म 2003 में आई जिस्म हैं, जिसमें उनके साथ बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने काम किया था। बिपाशा बसु के साथ फिल्म करने के बाद दोनों में अफेयर हो गया है करीब 9 साल तक कपल लिव-इन-रिलेशनशिन में रहा। हालांकि, जॉन अब्राहम ने बिपाशा को प्यार में धोखा दिया, जिसके चलते इनका रिश्ता टूट गया। आखिर कहां गलती कर बैठे थे जॉन अब्राहम...

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2020 12:02 PM IST / Updated: Dec 18 2020, 12:41 PM IST

18
बिपाशा के साथ एक और लड़की को डेट कर रहे थे जॉन अब्राहम, न करते 1 गलती तो शायद ही पता चलती ये बात

2014 में न्यू ईयर के मौके पर जॉन अब्राहम ने ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने न्यू ईयर में अपने फैन्स को विश करते हुए लिखा- 'इस साल आप सबकी लाइफ में प्यार और बहुत सारी खुशियां आएं.. लव जॉन और प्रिया अब्राहम'। दरअसल, ये ट्वीट जॉन ने गलती से कर दिया था और इसमें उन्होंने अपनी एनआरआई गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल का नाम लिखा था।

28

जॉन के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद बिपाशा को पता चल गया कि जॉन उनके साथ ही प्रिया रुंचाल को भी डेट कर रहे हैं। उन्हें अहसास हुआ कि जॉन उन्हें धोखा दे रहे हैं। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

38

एक इंटरव्यू में बिपाशा बसु ने कहा था- 'मुझे इस सदमे से निकलने में कई महीने लग गए थे। मेरे लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था कि मेरा और जॉन का रिश्ता टूट चुका है'।

48

बिपाशा ने कहा था- 'जॉन की वजह से मैंने लोगों से मिलना-जुलना छोड़ दिया था। मैं अपना पूरा समय सिर्फ जॉन की ही देती थी। फिल्में तक करना बंद कर दी थीं। 

58

बाद में जॉन अब्राहम ने 3 जनवरी, 2014 को एनआरआई फाइनेंशियल एनालिस्ट और इन्वेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुंचाल से गुपचुप तरीके से लॉस एंजिलिस में शादी कर ली। 

68

बता दें कि प्रिया रुंचाल से जॉन अब्राहम की मुलाकात जिम में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और इसी जिम में बिपाशा और जॉन साथ वर्कआउट करते थे। बिपाशा को दोनों के अफेयर की भनक तक नहीं थी।

78

वहीं बिपाशा बसु ने भी जॉन अब्राहम की शादी के 2 साल बाद 30 अप्रैल, 2016 को एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। करण के साथ बिपाशा ने फिल्म 'अलोन' में काम किया था। 

88

जॉन अब्राहम ने साया, पाप, धूम, एलान, काल, गमर मसाला, जिंदा, दोस्ताना, न्यूयॉर्क, फोर्स, देसी ब्वॉयज, हाउसफुल 2, मद्रास कैफे, सत्यमेव जयते, बाटला हाउस , पागलपंती जैसी कई फिल्मों में काम किया है। बता दें कि उनकी अपकमिंग फिल्म मुंबई सागा, अटैक और सत्यमेव जयते 2 हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos