जब पापा के खिलाफ जाकर काजोल ने उठाया था ये बड़ा कदम, लेकिन अजय देवगन की सास ने दिया था साथ

Published : Feb 24, 2021, 01:46 PM IST

मुंबई. अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। हर कोई इनकी तरह अपने शादीशुदा जीवन को जीना चाहता है और रिश्ते को निभाना चाहता है। आज के दिन ये जोड़ी अपनी शादी की 22वीं सालगिरह मना रहा है। दोनों ने 24 फरवरी, 1999 को शादी कर ली थी। लेकिन, इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि काजोल ने अजय देवगन से शादी का फैसला पापा के खिलाफ जाकर लिया, हालांकि उनके इस फैसले में उनकी मां ने उनके साथ खड़ी थीं। काजोल के पापा नहीं चाहते थे शादी हो...

PREV
18
जब पापा के खिलाफ जाकर काजोल ने उठाया था ये बड़ा कदम, लेकिन अजय देवगन की सास ने दिया था साथ

काजोल और अजय देवगन की मैरीड लाइफ काफी अच्छी चल रही हैं। उनके दो बच्चे नीसा और युग हैं और दोनों पैरेंट्स की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। शादी होने के बाद भी काजोल फिल्मों में एक्टिव हैं।
 

28

काजोल ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी से जुड़ा खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पिता शोमू मुखर्जी उनकी शादी के खिलाफ थे। 

38

एक्ट्रेस ने इस खिलाफत के पीछे की वजह उनकी उम्र बताई थी। दरअसल, उनके पापा नहीं चाहते थे कि काजोल 24 साल की उम्र में शादी करें।

48

जबकि काजोल के पिता चाहते थे कि वो शादी से पहले और भी काम कर लें। हालांकि, एक्ट्रेस के फैसले पर उनकी मां तनुजा ने उनका पूरा साथ दिया था। 

58

काजोल ने बताया था कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि उन्हें अपनी दिल की बात सुननी चाहिए। इसके बाद क्या था एक्ट्रेस भी अपने शादी के फैसले पर अटल रहीं और 24 फरवरी को अजय देवगन से शादी कर ली। 

68

बहरहाल, अगर दोनों के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो काजोल फिल्म 'त्रिभंग' में नजर आएंगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। वहीं, अजय के पास 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' जैसी फिल्में हैं।
 

78

वहीं, अगर काजोल और अजय देवगन की जोड़ी की फिल्म की बात की जाए तो ये दोनों साथ में पिछले साल यानी 2020 में 'तान्हाजी' में नजर आए थे।

88

इस मूवी से दोनों ने साथ में लंबे समय के बाद काम किया था। फिल्म को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिला और बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी।

Recommended Stories