एक कमरे में रहने के बाद भी एक-दूसरे से घंटों बात नहीं करते काजोल-अजय देवगन, ये है वजह

मुंबई. काजोल आज यानी कि 5 अगस्त को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1947 में मुंबई में हुआ था। साल 1999 में उन्होंने अजय देवगन के साथ शादी कर ली थी। शादी के बाद उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस कपल को बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी भी माना जाता है। हालांकि, दोनों कैसे मिले और उनका प्यार कैसे शुरू हुआ, इनकी कहानी जानने के लिए लोग आज भी बड़े ही उत्सुक दिखाई देते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 5, 2020 3:13 AM IST

16
एक कमरे में रहने के बाद भी एक-दूसरे से घंटों बात नहीं करते काजोल-अजय देवगन, ये है वजह

काजोल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 'जब वो पहली बार अजय से मिली थीं तो मिलने से 10 मिनट पहले तक वो उनकी बुराई कर रही थी। दरअसल, दोनों स्टार्स फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर मिले थे। वो शॉट के लिए रेडी थीं और उन्होंने पूछा कि उनका हीरो कहां है? किसी ने अजय की तरफ इशारा किया और उन्हें बताया कि वह उस तरफ बैठे हुए हैं।' 

26

'अजय, एक कोने में अजीब ढंग से बैठे हुए थे और मजे की बात ये थी कि काजोल अजय से मिलने से 10 मिनट पहले तक उनकी बुराई कर रही थीं। इसके बाद उन दोनों ने एक-दूसरे से बात करनी शुरू की और वो दोस्त बन गए।'

36

काजोल आगे कहा था कि जब वो अजय से मिलीं तो दोनों ही किसी दूसरे व्यक्ति को डेट कर रहे थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच बात बनती नजर आई। अजय से उन्होंने उस समय के अपने ब्वॉयफ्रेंड की बुराई की थी। जल्द ही, उससे उनका ब्रेकअप हुआ और अजय का अपनी गर्लफ्रेंड से। चार साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद काजोल और अजय देवगन ने शादी करने का फैसला किया। 
 

46

अजय के माता-पिता शादी के लिए मान चुके थे, लेकिन काजोल के पिता ने उनसे 4 दिन तक बात नहीं की थी, क्योंकि वह चाहते थे कि वो अपने करियर पर फोकस करें। लेकिन, काजोल अजय से शादी करने के लिए अड़ी हुई थीं। बाद में उन्होंने अपने पिता को भी मना लिया था।

56

काजोल की तरह ही उनके पति और एक्टर अजय देवगन ने अपनी शादी-शुदा जिंदगी के बारे में एक बार बताया था कि उन दोनों में सबसे अच्छी बात ये रही है कि उन्होंने एक-दूसरे से कभी वो इंसान बनने के लिए नहीं कहा, जो वो हैं ही नहीं। अगर एक्ट्रेस को स्पेस की जरूरत होती है तो अजय उन्हें देते हैं। ऐसे ही काजोल भी रहती हैं। 

66

जब कभी वो अजय से लड़ाई नहीं करती हैं तो वो दोनों एक कमरे में घंटों एक साथ होते हैं, लेकिन बात नहीं करते और दोनों इस चीज को लेकर कभी असहज महसूस नहीं करते। दोनों ही एक-दूसरे के साथ हैं। काजोल के साथ उनकी इक्वेशन ऐसी है कि वो एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं। घर पर भी काजोल और अजय काफी चिल्ड-आउट कपल हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos