Published : Oct 13, 2021, 06:44 PM ISTUpdated : Oct 13, 2021, 07:45 PM IST
मुंबई। काजोल (Kajol) बुधवार को बेटे युग (Yug), बहन तनीषा मुखर्जी (Tanisha) और मां तनुजा (Tanuja) के साथ दुर्गा पूजा (Durga Pooja) में पहुंचीं। इस दौरान काजोल नीले रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। काजोल ने अपनी साड़ी से मैच करती हुई चूड़ियां भी पहनी थीं। उन्होंने अपना लुक सिंपल रखते हुए रेड कलर की लिपस्टिक लगाई थी। काजोल ने बहन तनीषा और मां तनुजा के साथ जमकर फोटो खिंचाई। हालांकि, इस दौरान काजोल की बेटी न्यासा नजर नहीं आईं।
झांकी में पूजा के दौरान काजोल का बेटा युग अपने हाथों के इशारे से मां को कुछ दिखाता नजर आया। बता दें कि काजोल मंगलवार को भी दुर्गा पूजा पांडाल में पहुचीं थीं। इस दौरान वो रेड कलर की साड़ी में नजर आई थीं।
28
दुर्गा पूजा पांडाल में बेटे युग के साथ काजोल। दूसरी ओर मां अम्बे की पूजा के बाद आरती लेता काजोल का बेटा युग। साथ में दिख रही हैं काजोल की मौसेरी बहन शरबानी मुखर्जी।
38
काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी भी दुर्गा पूजा में पहुंचीं। इस दौरान तनीषा ने पिंक कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर बेटे को तिलक लगातीं काजोल।
48
मां तनुजा के साथ काजोल और तनीषा। दोनों बेटियों को दुलार करते हुए तनुजा ने फोटो क्लिक करवाई। हालांकि, इस दौरान उनके दामाद अजय देवगन और नातिन न्यासा नजर नहीं आए।
58
मां दुर्गा पांडाल में नजर आईं सिंगर सोनू निगम की पत्नी मधुरिमा। इस दौरान मधुरिमा ऑरेंज रंग की साड़ी में दिखीं। वहीं शरबानी मुखर्जी से कुछ बात करती नजर आईं तनुजा।
68
तनुजा ने बेटी तनीषा मुखर्जी और भतीजी शरबानी मुखर्जी के साथ जमकर फोटो क्लिक करवाईं। बता दें कि शरबानी फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी की पत्नी के रोल में नजर आ चुकी हैं।
78
दुर्गा पूजा के दौरान आरती ग्रहण करतीं काजोल। पास ही दिख रहा है बेटा युग और बहन शरबानी मुखर्जी। शरबानी मुखर्जी के भाई सम्राट हैं, जिनका कभी सुमोना चक्रवर्ती के साथ अफेयर था।
88
काजोल, तनीषा और तनुजा के साथ शरबानी मुखर्जी के पिता। बता दें कि काजोल के पिता 4 भाई हैं। ये शोमू मुखर्जी, देब मुखर्जी, राम मुखर्जी और जॉय मुखर्जी हैं।