आखिर काजोल की शादी के खिलाफ क्यों थे उनके पिता, अजय देवगन की पत्नी ने अब किया खुलासा

Published : Jan 14, 2021, 03:53 PM IST

मुंबई. काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। ये जोड़ी ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन लोगों की चहेती जोड़ी है। इसके साथ ही शादी के बाद ये कपल रिश्ते का बेस्ट गोल देते हैं। हर कोई अपने रिश्ते को इनकी तरह चलाना चाहता है। इनकी शादी को 20 साल होने वाला है, लेकिन कभी भी इनके रिश्ते में खटास नहीं देखने के लिए मिली। दोनों साथ में बेहतरीन जिंदगी जी रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि वो इस शादी के लिए अपने पिता की मर्जी की खिलाफ गई थीं। हालांकि, इसमें उनकी मां का पूरा सपोर्ट था। पापा नहीं चाहते थे ये शादी हो...

PREV
17
आखिर काजोल की शादी के खिलाफ क्यों थे उनके पिता, अजय देवगन की पत्नी ने अब किया खुलासा

काजोल और अजय देवगन की मैरीड लाइफ काफी अच्छी चल रही हैं। उनके दो बच्चे नीसा और युग हैं और दोनों पैरेंट्स की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। शादी होने के बाद भी काजोल फिल्मों में एक्टिव हैं। 

27

काजोल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी से जुड़ा एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता शोमू मुखर्जी उनकी शादी के खिलाफ थे। एक्ट्रेस ने इस खिलाफत के पीछे की वजह उनकी उम्र बताई। दरअसल, उनके पापा नहीं चाहते थे कि वो 24 साल की उम्र में शादी करें। 
 

37

काजोल के पिता चाहते थे कि वो शादी से पहले और भी काम कर लें। हालांकि, काजोल के फैसले पर उनकी मां तनुजा ने उनका पूरा साथ दिया था। 

47

काजोल ने बताया था कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि उन्हें अपनी दिल की बात सुननी चाहिए। अजय देवगन और काजोल ने 24 फरवरी, 1999 को शादी कर ली थी। इस साल दोनों अपनी शादी के 22 साल पूरे होने का सेलिब्रेशन करेंगे। 

57

बहरहाल, अगर दोनों के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो काजोल फिल्म 'त्रिभंग' में नजर आएंगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। वहीं, अजय के पास 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' जैसी फिल्में हैं। 

67

वहीं, अगर काजोल और अजय देवगन की जोड़ी की फिल्म की बात की जाए तो ये दोनों साथ में पिछले साल यानी  2020 में 'तान्हाजी' में नजर आए थे। 

77

इस मूवी से दोनों ने साथ में लंबे समय के बाद काम किया। फिल्म को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिला और बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories