कंगना रनौत से लेकर इन सेलेब्स के फैमिली रिश्ते थे खराब,एक ने तो पापा पर लगाए थे ऐसे आरोप, जानकर दंग रह जाएंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी फैमिली से बेपनाह मोहब्बत करते हैं। उनकी बॉन्डिंग अक्सर देखने को मिलती हैं। लेकिन कई ऐसे सितारे हैं जिनकी फैमिली लाइफ किसी वक्त सही नहीं रहे हैं। हालांकि बाद में रिश्ते सुलझ गए। कंगना रनौत (kangana ranaut) से लेकर अमीषा पटेल ( amisha patel) तक के पापा के साथ रिश्ते बेहद ही खराब थे। वहीं, अमिताभ बच्चन से लेकर आशा भोसले तक के भाई-बहनों के साथ रिश्ते विवाद की खबरें भी कभी सुर्खियों में रही थी। आइए नीचे बताते हैं उन सितारों के बारे में जिसके रिश्ते किसी वक्त पर सही नहीं हुआ करते थे...

Nitu Kumari | Published : Dec 12, 2022 10:03 AM IST / Updated: Dec 12 2022, 03:42 PM IST

19
कंगना रनौत से लेकर इन सेलेब्स के फैमिली रिश्ते थे खराब,एक ने तो पापा पर लगाए थे ऐसे आरोप, जानकर दंग रह जाएंगे

सबसे पहले बात करते हैं कंगना रनौत (kangana ranaut) की। बॉलीवुड की ये स्टार 'मोस्ट कंट्रोवर्शियल' क्वीन के रूप में जानी जाती हैं। एक्टिंग में महारात हासिल करने वाली 'क्वीन' के रिश्ते कभी उनके पापा के साथ सही नहीं थे। उन्होंने अपने पापा को तमाचा मारने की धमकी दी थी। कंगना ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था ,'मेरे पापा चाहते थे कि, मैं दुनिया की सबसे अच्छी डॉक्टर बनूं। वो मुझे एक बेहतरीन संस्थान में पढ़ाकर एक क्रांतिकारी पापा बन रहे थे। जब मैंने स्कूल जाने से मना किया तो उन्होंने मुझे थप्पड़ मारने की कोशिश की। मैंने उनका हाथ पकड़ लिया था और कहा था अगर आप मुझे थप्पड़ मारेंगे तो मैं भी आपको थप्पड़ मारुंगी।'बता दें कि कंगना ने 16 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था।

29

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) के भी पापा के साथ रिश्ते अच्छे नहीं रहें।  उनके पिता रामास्वामी गणेशन अपने वक्त में दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्ती थे। उनका कई महिलाओं के साथ संबंध रहे थे। रेखा और उनके बीच हमेशा मतभेद था। अदाकारा ने इस बारे में एक इंटरव्यू में भी बताया था। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने 4 शादियां की थी और उनके कई बच्चे थे। उन्होंने कभी रेखा को नोटिस करने की कोशिश नहीं की। एक्ट्रेस ने बताया था कि एक बार जब वह स्कूल में अपने दूसरे बच्चों को छोड़ने आए, तो मैंने उन्हें दूर से देखा और कहा… ओह, यह तो अप्पा हैं।

39

सारिका को मां और पिता दोनों से मिला दर्द। सारिका जब छोटी थी तब उनके पिता उनकी मां कमला ठाकुर और उन्हें छोड़कर चले गए थे। इसके बाद वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने लगी। लेकिन उनकी कमाई और प्रॉपर्टी पर उनकी मां कमला ठाकुर ने कब्जा कर लिया था। पिता और मां दोनों के प्यार से सारिका महरूम रहीं।

49

एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel)के भी रिश्ते पापा के साथ सही नहीं थे। 'कहो ना प्यार है'फेम ने साल 2004 में अपने पापा पर 12 करोड़ रुपये चोरी करने का आरोप लगया था। उन्होंने अपने पिता को लीगस नोटिस तक भेजा था।

59

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भले ही अपने पापा को याद करके रोते हैं। लेकिन एक वक्त था जब उनके रिश्ते ठीक नहीं थे। एक्टर ने एक इंटरव्यू में भी बताया था कि पापा ऋषि कपूर के साथ उनकी नहीं बनती थी। बॉलीवुड में आने के बाद वो अपने पिता का घर तक छोड़ दिया था। लेकिन बाद में सबकुछ अच्छा हो गया।

69

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) राज बब्बर के बेटे हैं। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि पिता के साथ इनके रिश्ते अच्छे नहीं थे। लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे के साथ सबकुछ ठीक कर लिया था।

79

आमिर खान  (Aamir Khan) का उनके भाई फैजल खान के साथ रिश्ता बहुत बुरा रहा। फैजल ने उनपर आरोप लगाया था कि वो उन्हें कमरे में बंद रखते हैं, पागल घोषित करके दवाइयां दी और फोन भी ले लिया था। इस खबर के आने के बाद काफी विवाद भी हुआ था।

89

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के फैमिली रिश्ते कभी सही नहीं थे। उनके और उनके भाई अजिताभ बच्चन के बीच मतभेद की खबर कभी सुर्खियों में रही थी। हालांकि दोनों ने इसे दुनिया के सामने कभी लाया नहीं। लेकिन अंदरुनी खबर थी कि दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं रहें थे।

99

दो महान सिंगर आशा भोसले  (Asha Bhosle) और लता मंगेशकर के बीच काफी मतभेद रहे। दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुए थे। दरअसल, लता मंगेशकर घर की बड़ी थी। वो आशा भोसले की शादी गणपत राव के करवाना चाहती थी। लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी। जिसके बाद से रिश्ते खराब हो गए थे। हालांकि बाद में दोनों बहनों के बीच फिर से प्यार और स्नेह का रिश्ता बन गया था।

और पढ़ें:

शॉर्ट्स का बटन खोल नेहा मलिक ने किया सेक्सी डांस, Video देख लोग बोले-आधा क्यों खोला पूरा...

शाहरुख और दीपिका पादुकोण की अबतक की सबसे बोल्ड मूवी होगी 'पठान',पहले गाने ने बताया दिया फिल्म का HIT होना तय

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos